अपना जन्मदिन मना रहीं हैं प्रियंका जानें, जमशेदपुर से हॉलीवुड तक का सफर

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा 36 वां जन्मदिन मना रही है. आने वाला साल प्रियंका के लिए कई मायनों में अहम होगा क्योंकि उन्होंने अब शादी के भी संकेत दे दिये हैं. झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई, 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ. पिता पंजाब के अंबाला से हैं जबकि मां झारखंड से हैं […]
मुंबई : प्रियंका चोपड़ा 36 वां जन्मदिन मना रही है. आने वाला साल प्रियंका के लिए कई मायनों में अहम होगा क्योंकि उन्होंने अब शादी के भी संकेत दे दिये हैं. झारखंड के जमशेदपुर में 18 जुलाई, 1982 को प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ. पिता पंजाब के अंबाला से हैं जबकि मां झारखंड से हैं . दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे. प्रिंयका ने जमशेदपुर से हॉलीवुड तक का सफर अपने दम पर किया है. फिल्मी दुनिया में उनका कोई गॉडफादर नहीं रहा है.
प्रियंका लंदन में अपना जन्मदिन मना रही है. उन्हें कल ही अपने ब्यॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ देखा गया था. सोशल साइट पर कई बार दोनों की तस्वीरें वायरल हुई हैं प्रिंयका के निक के साथ तस्वीरों साझा करते हुए कई बार अपने रिश्ते का इजहार किया है. प्रियंका आज बॉलीवुड से होती हुई हॉलीवुड तक पहुंच गयी है. भारतीय स्टार से अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अपनी पहचान बना ली है. प्रियंका का सफर आसान नहीं था एक छोटे से शहर से निकलकर दुनिया पर छा जाना आसान नहीं है. कम उम्र में ही प्रियंका मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरी विजेता रहीं. कुछ बात उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










