ePaper

क्‍या रणबीर-आलिया के रिश्‍ते के लिए राजी हैं महेश भट्ट...?

Updated at : 10 Jul 2018 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या रणबीर-आलिया के रिश्‍ते के लिए राजी हैं महेश भट्ट...?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इनदिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. दोनों अयान मुखर्जी की आनेवाली फिल्‍म ‘ब्राह्मास्‍त्र’ में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें रणबीर और आलिया के साथ महेश भट्ट भी नजर आये थे. ऐसे में कयास लगने […]

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इनदिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. दोनों अयान मुखर्जी की आनेवाली फिल्‍म ‘ब्राह्मास्‍त्र’ में नजर आनेवाले हैं. हाल ही में कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें रणबीर और आलिया के साथ महेश भट्ट भी नजर आये थे. ऐसे में कयास लगने शुरू हो गये कि तीनों के बीच किस सिलसिलें में बात हुई. अब आलिया के पापा महेश भट्ट का रियेक्‍शन आया है.

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के अनुसार, महेश भट्ट ने कहा,’ जब मैंने वो तसवीरें देखीं तो मुझे लगा ओह, मीडिया के लोग घर के बाहर खड़े होकर तसवीरें लेने लगे हैं, क्योंकि पूरा देश इनके बारे में जानना चाहता है. इसलिए कुछ ज्‍यादा न बोलते हुए मैं यही कहना चाहूंगा कि मीडिया खुद की अनुमान लगाये कि क्‍या पापा राजी हैं.’

क्‍या वे बेटी को उनके लवलाइफ के मैटर में सलाह देते हैं ? इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा,’मैं वैसे पेरेंट्स की कैटेगरी में नहीं हूं जो बच्‍चों को उनकी खुद की पसंद के लिए सलाह देते हैं. आलिया बड़ी हो गई हैं और ये मैटर उसका है, उन्‍हें ही सुलझना होगा. यह लाइफ उनकी है. मैं दोनों का सम्‍मान करता हूं कि उन्‍होंने दुनिया से उस वक्‍त बात की, जब उन्‍होंने चाहा.’ उनका कहना है कि आलिया अपनी निजी जिंदगी को निजी रखती हैं.’

आलिया के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा,’ आलिया मेरी बड़ी बेटी पूजा की तरह नहीं है जो पब्लिकली अपनी जिंदगी जीती हो. मैं भी बहुत एक्सप्रेसिव रहा हूं, पूजा मेरी तरह हैं. आलिया अलग हैं.’

महेश भट्ट ने रणबीर के बारे में कहा,’ मैं उन्‍हें बेहद पसंद और प्‍यार करता हूं. संजू में अपनी अदाकारी से रणबीर ने मुझे हैरान कर दिया है. अमिताभ बच्‍चन की ‘दीवार’ के बाद यह पहली बार है जब मैंने किसी एक्‍टर को करैक्‍टर का चार्ज लेते देखा हो. रणबीर में अलग चार्म और टैलेंट है. वे ओरिजनल हैं जैसे आलिया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola