हम BMC अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं : मधु चोपड़ा के प्रवक्ता

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा प्रियंका चोपड़ा को उपनगरीय ओशिवाड़ा स्थित उनके ‘स्पा एंड सैलोन’ में कथित अवैध निर्माण के लिए नोटिस भेजने के बाद उनकी मां मधु चोपड़ा ने आज कहा कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. BMC का कहना है कि इस मामले में 5 बार उन्हें लोगों से […]
मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा प्रियंका चोपड़ा को उपनगरीय ओशिवाड़ा स्थित उनके ‘स्पा एंड सैलोन’ में कथित अवैध निर्माण के लिए नोटिस भेजने के बाद उनकी मां मधु चोपड़ा ने आज कहा कि वे अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. BMC का कहना है कि इस मामले में 5 बार उन्हें लोगों से शिकायत मिल चुकी है. शिकायत मिलने के बाद जब बीएमसी ने जांच की तो उसे सही पाया.
मधु चोपड़ा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा , ‘ हमें बीएमसी से नोटिस मिला है. हम अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और उपयुक्त कदम उठाए गए हैं.’
बीएमसी के एक अधिकारी ने कल बताया था कि उन्हें ‘करिशमा ब्यूटी स्पा एंड सैलोन ‘ के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं. उन्होंने कहा कि अदाकारा के नोटिस का पालन ना करने पर बीएमसी अवैध निर्माण को ढहा देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




