ePaper

#26YearsOfSRK: आज ही के दिन बॉलीवुड को मिला था ''दीवाना'', ऐसे किया था अरमान कोहली को रिप्लेस

Updated at : 25 Jun 2018 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
#26YearsOfSRK: आज ही के दिन बॉलीवुड को मिला था ''दीवाना'', ऐसे किया था अरमान कोहली को रिप्लेस

आज की तारीख शाहरुख खान के लिए खास है. बॉलीवुड में शाहरुख के 25 साल पूरे होने पर ट्विटर पर जश्न मन रहा है. आज ही के दिन 26 साल पहले, शाहरुख खान की फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान ऋषि कपूर के बाद दूसरी लीड भूमिका में थे. फिल्म रिलीज होते […]

विज्ञापन

आज की तारीख शाहरुख खान के लिए खास है. बॉलीवुड में शाहरुख के 25 साल पूरे होने पर ट्विटर पर जश्न मन रहा है. आज ही के दिन 26 साल पहले, शाहरुख खान की फिल्म ‘दीवाना’ रिलीज हुई थी. फिल्म में शाहरुख खान ऋषि कपूर के बाद दूसरी लीड भूमिका में थे.

फिल्म रिलीज होते ही शाहरुख खान हीरो बन चुके थे. इस फिल्म के लिए शाहरुख खान को बेस्ट डेब्यू और दिव्या भारती को लक्स फ्रेश फेस ऑफ द इयर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी.

गौरतलब है कि फिल्म ‘दीवाना’ से पहले शाहरुख ने फिल्म ‘दिल आशना है’ साइन कर ली थी, लेकिन फिल्म ‘दीवाना’ पहले रिलीज हुई.

‘दीवाना’ के बारे में एक बात कम ही लोग जानते होंगे कि इस फिल्म के लिए अभिनेता अरमान कोहली ने आधी शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन बाद में अरमान को रिप्लेस कर शाहरुख खान को इस फिल्म में सेकेंड लीड रोल में लिया गया था.

‘दीवाना’ के बाद शाहरुख खान की कई फिल्में आयीं और जबरदस्त हिट साबित हुईं. बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख ने नकारात्मक किरदार भी निभाये हैं. फिल्म ‘बाजीगर’,’डर’, ‘अंजाम’ में निभायी नकारात्मक भूमिकाओं के लिए उन्हें दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों ने भी सराहा.

साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे’,1998 में आयी ‘कुछ कुछ होता है’, 2000 की ‘मोहब्बतें’, 2002 की ‘देवदास’को सबसे सफल फिल्मों में गिना जाता है.

पिछली बार शाहरुख ‘हैरी मेट सेजल’ में नजर आये थे. अब दर्शकों को शाहरुख की आगामी फिल्म ‘जीरो’ का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola