ePaper

जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहती हूं : मनीषा कोईराला

Updated at : 21 Jun 2018 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहती हूं : मनीषा कोईराला

मुंबई : कैंसर की बीमारी से उबरने के बाद अभिनेत्री मनीषा कोईराला कुदरत की हर अदा में कविता खोज लेती हैं और आज वह अपने जीवन के हर पल का आनंद उठाना चाहती हैं. मनीषा को साल 2012 में गर्भाशय के कैंसर का पता चला था लेकिन वह इस बीमारी से सफलतापूर्वक उबर गयीं. उन्होंने […]

विज्ञापन

मुंबई : कैंसर की बीमारी से उबरने के बाद अभिनेत्री मनीषा कोईराला कुदरत की हर अदा में कविता खोज लेती हैं और आज वह अपने जीवन के हर पल का आनंद उठाना चाहती हैं.

मनीषा को साल 2012 में गर्भाशय के कैंसर का पता चला था लेकिन वह इस बीमारी से सफलतापूर्वक उबर गयीं. उन्होंने कहा, यह सोचना भी बेहद मुश्किल है. एक ऐसा भी वक्त था जब सब कुछ खोने का डर था लेकिन बाद में जिंदगी में सब कुछ बदल गया.

मनीषा ने बताया कि अपने स्वास्थ्य के चलते वह सब कुछ खोने के कगार पर थीं. लेकिन वह दौर गुजर चुका है और यह सब मेरे लिए हर दिन की गयी दुआओं की वजह से हुआ है.

मैं पहले का सब कुछ भूल जाना चाहती हूं. मैं जीवन के हर पल का आनंद लेना चाहती हूं. कविताओं से खास लगाव रखने वाली मनीषा का कहना है कि वह कुदरत की हर अदा में कविता खोज लेती हैं.

मालूम हो कि मनीषा कोईरालाआगामी 29 जून को रणबीर कपूर अभिनीत संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’मेंनजरआनेवाली हैं. राजकुमार हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में मनीषा कोईराला संजय दत्त की मां नरगिस की भूमिका निभा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola