सलमान खान ने किया ट्वीट, ”लवरात्रि” का टीजर आज होगा रिलीज

सलमान खान फिल्म्स प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लवरात्रि’ का टीजर आज लॉन्च होने जा रहा है. यह बात खुद सलमान खान ने ट्वीट कर बतायी है. फिल्म का टीजर आज दोपहर 3 बजे रिलीज किया जायेगा. फिल्म ‘लवरात्रि’ में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन मुख्य किरदार में हैं. आयुष शर्मा सलमान खान […]
सलमान खान फिल्म्स प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘लवरात्रि’ का टीजर आज लॉन्च होने जा रहा है. यह बात खुद सलमान खान ने ट्वीट कर बतायी है. फिल्म का टीजर आज दोपहर 3 बजे रिलीज किया जायेगा.
Sirf aapko yeh batane, aaj early good morning. #LoveratriTeaser out at 3pm. @aaysharma @Warina_Hussain @abhiraj21288 @SKFilmsOfficial pic.twitter.com/uVWTr0PiMl
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 14, 2018
फिल्म ‘लवरात्रि’ में आयुष शर्मा और वारिना हुसैन मुख्य किरदार में हैं. आयुष शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं. आयुष ऐसे तो एक बिजनेस मैन हैं लेकिन शुरू से ही उनकी रूचि फिल्मों में ज्यादा रही है.वहीं वारिना हुसैन की बात करें तो वारिना ने इससे पहले टेलीविजन में भी काम किया है और कैडबेरी डेयरी मिल्क के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं.
बता दें कि आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की यह डेब्यू फिल्म है. फिल्म लवरात्रि की बात करें तो यह एक लवस्टोरी मूवी है. यह फिल्म इसी साल 21 सितम्बर को सिनेमाघरों में आ जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










