VIDEO: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की इस बात को बताया ”बकवास”

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों जिम में नजर आ रहे हैं. देश के सबसे पसंदीदा और हॉट कपल्स में शुमार विराट और अनुष्का भले की अलग-अलग प्रोफेशन में हों लेकिन एक चीज दोनों में कॉमन है और वो है खुद को […]
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों जिम में नजर आ रहे हैं. देश के सबसे पसंदीदा और हॉट कपल्स में शुमार विराट और अनुष्का भले की अलग-अलग प्रोफेशन में हों लेकिन एक चीज दोनों में कॉमन है और वो है खुद को फिट रखने के लिए कड़ा वर्कआउट. अब विराट ने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं.
विराट इस वीडियो में करते नजर आ रहे हैं कि अनुष्का उनसे बेहतर कार्डियो करती हैं. इसके जवाब में अनुष्का इसे ‘बकवास’ बता रही हैं. विराट ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,’ साथ-साथ ट्रेनिंग बेहतर है.’
वीडियो में विराट यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे स्ट्रेंथ एंड मोबेलिटी का दूसरा सेशन शुरू करने जा रहे हैं और देखिये मेरे साथ कौन हैं. इसके बाद वो अनुष्का की तरफ कैमरा घुमाकर कहते हैं कि वो बॉस की तरह वर्कआउट कर रही हैं. विराट की बातें सुनकर अनुष्का मुस्कुराने लगती हैं. विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर कॉन्शियस रहते हैं. दोनों जिम में जमकर पसीना बहाते हैं.
बता दें कि विराट आईपीएल खत्म होने के बाद से ही मुंबई में हैं.वहीं अनुष्का अपने आनेवाली फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के बाद अमेरिका से वापस लौट आई हैं. फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी हैं. इसके अलावा अनुष्का संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में वे एक पत्रकार की भूमिका में हैं. फिल्म 29 जून को रिलीज होनेवाली है.
VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










