ePaper

फिर सामने आया अरमान कोहली का गुस्सैल चेहरा, गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट और...

Updated at : 05 Jun 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
फिर सामने आया अरमान कोहली का गुस्सैल चेहरा, गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट और...

मुंबई : एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन कारण कोई फिल्म या शो नहीं बल्कि उनका गुस्सा है… ”जी हां” खबरों की मानें तो अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है , जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में […]

विज्ञापन

मुंबई : एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन कारण कोई फिल्म या शो नहीं बल्कि उनका गुस्सा है… ”जी हां” खबरों की मानें तो अरमान कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है , जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि अरमान ने ये सब गुस्से में आकर किया.

खबरों के अनुसार मीनू ने रविवार की रात को सांता क्रूज (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है. पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह केस दर्ज किया है. इस मामले में अरमान को 7 साल तक की सजा हो सकती है. रविवार को पुलिस उनके घर पूछताछ के लिए भी पहुंची थी, लेकिन अरमान घर पर नहीं मिले.

बिग बॉस की यादें
अरमान कोहली अपने गुस्से के लिए पहचाने जाते हैं. यदि आपको याद हो तो बिग बॉस के घर में भी वो अपना आपा खो चुके हैं. उन्होंने इस शो में कंटेस्टेंट्स को गाली दी थी और हाथापाई भी की थी. सोफिया हयात की शिकायत पर अरमान को शो से गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद वो जमानत लेकर वापस बिग बॉस के घर पहुंचे थे.

एक्स गर्लफ्रेंड के साथ व्यवहार

बिग बॉस में प्रवेश करने के पहले अरमान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को भी डेट कर चुके हैं. दोनों के बीच रिश्ता 2008 में शुरू हुआ था, लेकिन ज्यादा दिनों तक यह रिश्‍ता चला नहीं. मुनमुन ने कहा था कि अरमान ने उनके साथ भी मारपीट भी की थी. बिग बॉस में उनकी नजदीकियां काजोल की बहन तनीषा से बढ़ी थी, लेकिन घर से बाहर आने के कुछ समय बाद उनका भी ब्रेकअप देखने को मिला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola