”रेस 3” का दूसरा गाना ”Selfish” रिलीज, सलमान ने लिखी है लिरिक्स

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेस 3′ का दूसरा गाना ‘सेल्फिश‘ का पूरा वर्ज़न रिलीज हो चुका है. इस गाने में सलमान खान और बॉबी देओल के साथ जैकलीन फर्नांडिज संग रोमांस करती नजर आ रही है. इस गाने की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत बर्फीली वादियों में की हुई है. इस गाने […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रेस 3′ का दूसरा गाना ‘सेल्फिश‘ का पूरा वर्ज़न रिलीज हो चुका है. इस गाने में सलमान खान और बॉबी देओल के साथ जैकलीन फर्नांडिज संग रोमांस करती नजर आ रही है. इस गाने की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत बर्फीली वादियों में की हुई है. इस गाने को आतिफ असलम और सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने गाया है.
इससे पहले फिल्म की एक और गाना ‘Heeriye’ रिलीज हुआ था जिसे वियूवर्स ने बेहद पसंद किया था. इस गाने में जैकलीन पोल डांस करती नजर आई थीं और उनके साथ सलमान भी नजर आये थे.
‘सेल्फिश‘ गाने की खास बात यह है कि इसके बोल सलमान खान ने खुद लिखा है. रिलीज होते के साथ ही इस गाने ने सोशल मिडिया पर धमाल मचा रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 50 लाख से भी ज्यादा लोगों देख चुके हैं. जैकलीन की ‘किक‘ फिल्म के गाने के ‘जुम्मे की रात‘ सॉन्ग के बाद अब ‘सेल्फिश‘ धूम मचा रहा है.
बता दें कि रेस में सलमान और जैकलीन के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं. ‘रेस 3′ ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










