Heeriye जैकलीन ने किया पोल डांस, तो सलमान ने दिखाया स्वैग; देखें Video

Updated:
विज्ञापन
Heeriye जैकलीन ने किया पोल डांस, तो सलमान ने दिखाया स्वैग; देखें Video

सलमान खान की फिल्म रेस 3 के ट्रेलर के बाद अब नया गाना रिलीज किया गया है. इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस झूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस नये गाने का नाम ‘हीरिये’ है. महज कुछ सेकेंड की झलक से यह समझ में आता है कि यह गाना पार्टी नंबर है. […]

विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म रेस 3 के ट्रेलर के बाद अब नया गाना रिलीज किया गया है. इस गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस झूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस नये गाने का नाम ‘हीरिये’ है.

महज कुछ सेकेंड की झलक से यह समझ में आता है कि यह गाना पार्टी नंबर है. गाने में जैकलीन का पोल डांस काफी अपीलिंग लग रहा है. मीत ब्रदर्स द्वारा कम्पोज किये गये इस गाने को दीप मोनी और नेहा भसीन ने गाया है. गाने के अंग्रेजी बोल को कमाल खान ने आवाज दी है.

मालूम हो कि रेस 3 को 3 डी में रिलीज किया जाना है. यह देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरिएंस वाली फिल्म बतायी जा रही है. रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी और सलमान खान साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं. फिल्म का निर्देशक रेमो डिसूजा ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola