ePaper

माधुरी दीक्षित ने ''एक दो तीन'' गाने के रीमेक पर कह दी ये बात

Updated at : 07 May 2018 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित ने ''एक दो तीन'' गाने के रीमेक पर कह दी ये बात

पिछले दिनों ‘तेजाब’ फिल्‍म के गाने ‘एक दो तीन’ गाने के रीमे को लेकर लोगों ने जैकलीन फर्नांडीज की काफी आलोचना की थी. कुछ लोगों ने इस गाने को बकवास बताया था तो कईयों ने इस गाने के रीमेक को लेकर ही सवाल खड़े कर दिये थे. खबरें यह भी आई कि पुराने गाने की […]

विज्ञापन

पिछले दिनों ‘तेजाब’ फिल्‍म के गाने ‘एक दो तीन’ गाने के रीमे को लेकर लोगों ने जैकलीन फर्नांडीज की काफी आलोचना की थी. कुछ लोगों ने इस गाने को बकवास बताया था तो कईयों ने इस गाने के रीमेक को लेकर ही सवाल खड़े कर दिये थे. खबरें यह भी आई कि पुराने गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान और फिल्‍ममेकर रीमेक को लेकर ‘बागी 2’ के मेकर्स केस दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं. अब माधुरी दीक्षित ने रीमेक गाने पर खुलकर बात की है.

29 साल पहले माधुरी दीक्षित ने ओरिजनल गाने पर डांस परफॉर्म किया था. ‘तेजाब’ फिल्‍म ही नहीं बल्कि यह गाना भी माधुरी दीक्षित के करियर के लिए टार्निंग प्‍वांइट बना था.

बागी 2 में इस गाने को फिर रीक्रियेट किया गया और जैकलीन फर्नांडीज ने इस गाने पर डांस किया. लेकिन गाना रिलीज होते ही जैकलीन लोगों के निशाने पर आ गईं. हालांकि कई बॉलीवुड सितारों ने जैकलीन का बचाव भी किया. लेकिन उस वक्‍त माधुरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

लेकिन हाल ही में धक-धक गर्ल माधुरी ‘बकेट लिस्‍ट’ फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर नजर आईं. इस दौरान जब मीडिया ने माधुरी से जैकलीन के ‘एक दो तीन’ गाने के रीमेक को लेकर सवाल पूछे. पहले तो उन्‍होंने इन सवालों से किनारा करने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्‍होंने ऐसी बात कही कि वहां मौजूद लोग हैरान हो गये.

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित ने कहा,’ किसी भी गाने का रीमेक बनाना कोई बड़ी बात नहीं है. मैं भी ‘पैसा है पैसा’ गाने के रीमेक पर डांस कर रही हूं. आप यह नहीं कर सकते कि रीमेक बनाना गलत है. रीमेक बेहतरीन बना है क्‍योंकि यह एक आइकॉनिक गाना था इसलिए वो लोग इसमें कुछ अलग करना चाहते होंगे.’

उन्‍होंने बातचीत में आगे कहा,’ लोग एक दो तीन गाने से काफी जुड़े हुए हैं इसलिये शायद कुछ लोगरीमेक नहीं देखना चाहते होंगे. आप इसके लिए मेकर्स को गलत नहीं ठहरा सकते. मुझे जैकलीन पसंद है और उन्‍होंने जिस तरह से डांस किया है मुझे अच्‍छा लगा.’

बता दें कि ‘तेजाब’ फिल्म साल 1988 में आई थी. इस फिल्म से ही माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के ‘एक दो तीन’ गाने ने आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बना कर रखी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola