जब सोनम कपूर के फोन में ताक-झांक करते दिखे थे अनिल कपूर, आनंद ने दिया था ऐसा जवाब!

बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर 8 मई को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग मुंबई में ही सात फेरे लेंगी. अनिल कपूर अपने तीनों बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. वे हमेशा इस बात की जानकारी रखते हैं कि उनके बच्चे […]
बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर 8 मई को विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं. सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग मुंबई में ही सात फेरे लेंगी. अनिल कपूर अपने तीनों बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं. वे हमेशा इस बात की जानकारी रखते हैं कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं. पिछले साल सितंबर महीने में अनिल कपूर ने एक इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया था जिसमें वे सोनम के फोन पर ताक-झांक करते नजर आये थे.
अनिल कपूर जब अपनी बेटी के फोन में ताक-झांक रहे थे तब वो ‘वॉग वूमेन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड्स में मौजूद थीं. अनिल कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा,’ ओवर प्रोटेक्टिव पापा कैमरे में कैद हो गए. मैं अपराधी हूं.’
https://www.instagram.com/p/BZiu1hsABIm/
इस तसवीर में सोनम फोन में बिजी नजर आ रही थी और अनिल कपूर पीछे से मोबाइल में झांकते नजर दिख रहे थे. उनके इस पोस्ट पर आनंद आहूजा ने अनिल कपूर, उनकी पत्नी सुनिता और सोनम कपूर को टैग करते हुए लिखा,’ इसकी पूरी अनुमति है.’ बता दें कि आनंद आहूजा दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




