सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी में ये बड़ा बदलाव!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 9:56 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि पूरा कपूर खानदार शादी की तैयारियों में जुटा है. लंबे समय से आनंद आहूजा को डेट करती आ रहीं सोनम कपूर अब फाइनली शादी कर रही हैं. हालांकि फैमिली के किसी भी […]
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि पूरा कपूर खानदार शादी की तैयारियों में जुटा है. लंबे समय से आनंद आहूजा को डेट करती आ रहीं सोनम कपूर अब फाइनली शादी कर रही हैं. हालांकि फैमिली के किसी भी सदस्य ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है. सोनम को आनंद की फैमिली के साथ शॉपिंग करती नजर आई थीं.
पहले खबरें थी कि सोनम और आनंद इस साल 6-7 मई को शादी करेंगे. लेकिन शादी की डेट अभी तक कंफर्म नहीं हुई है. अब एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की खबर के अनुसार 7 और 8 मई को शादी को सारी रस्मों को पूरा कर दिया जायेगा.
खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि शादी के लिए तीन बड़े फंक्शन रख जायेंगे जो तीन अलग-अलग जगह पर होंगे. खबरों की मानें सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को सोनम की फ्रेंड सम्युक्ता नायर के फाइव स्टार होटल में ऑर्गनाइज किया जायेगा.
वहीं, संगीत के लिए फराह खान कपूर फैमिली के सदस्यों के डांस परफॉरमेंस के लिए कोरियोग्राफी करेंगी. कहा जा रहा है कि सभी परफॉरमेंस में अनिल कपूर और सुनीता कपूर की परफॉरमेंस सबसे खास होनेवाली है. वहीं, करण जौहर भी अपनी डांस कला दिखाते नजर आयेंगे.
संगीत सेरेमनी के बाद मेंहदी फंक्शन सोनम के लग्जरी अपार्टमेंट में किया जायेगा. सोनम का ये अपार्टमेंट 35 करोड़ रुपये का है और 7 हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है. यहां एक बहुत बड़ा हॉल है, जिसको पूरी तरह से सजा दिया जायेगा.
वहीं, शादी के लिए ब्रांदा स्थित पैतृक हवेली को फाइनल किया जाने की खबर है. यह हवेली करीब 55 हजार स्क्वायर फीट में फैली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










