बॉबी देओल के हाथ लगा जैकपॉट, सलमान संग 3 फिल्मों में आ सकते हैं नजर

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जो दूसरे कलाकारों को आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाते हैं. इनदिनों वे सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल का करियर संवारने में लगे हैं. बॉबी देओल फिल्म रेस 3 में सलमान खान के साथ नजर आनेवाले हैं. खबरें हैं कि सलमान शूटिंग के दौरान बॉबी देओल […]
सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जो दूसरे कलाकारों को आगे बढ़ाने में खास भूमिका निभाते हैं. इनदिनों वे सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल का करियर संवारने में लगे हैं. बॉबी देओल फिल्म रेस 3 में सलमान खान के साथ नजर आनेवाले हैं. खबरें हैं कि सलमान शूटिंग के दौरान बॉबी देओल का काम देखकर बेहद खुश हैं.
अब कहा जा रहा है कि सलमान ने बॉबी को अपनी आनेवाली दो फिल्मों में कास्ट करने का प्लान बनाया है. सलमान खान के आनेवाले प्रोजेक्ट्स ‘भारत’ और ‘किक 2’ है. बॉबी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. कुछ हफ्ते पहले ही ‘किक 2’ की घोषणा की गई थी.
‘किक 2’ के निर्माता साजिद नाडियावाला ने यह जानकारी दी थी कि इस फिल्म को अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जायेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने अब इस फिल्म के लिए साजिद से बॉबी देओल को फिल्म में लेने की गुजारिश की है.
वहीं सलमान की एक और फिल्म भारत में भी बॉबी देओल नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में सलमान लीड रोल में हैं और फिल्म के निर्माता इनदिनों इस जद्दोजहद में है कि इस फिल्म में किसी तरह से बॉबी को ले लिया जाये.
बता दें कि सलमान ने हाल ही में बॉबी देओल के लिए फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के लिए एक स्पेशल गाने की शूटिंग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




