CDR मामले पर बोलीं कंगना रनौत- नाम घसीटे जाने से पहले पूरी जांच होनी चाहिये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2018 9:20 AM
मुंबई : कॉल डिटेल रिकॉर्ड( सीडीआर) मामले में अपना नाम लिये जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस विवाद में उनका नाम घसीटे जाने से पहले इसकी पूरी जांच होनी चाहिये. इससे पहले खबर आई थी कि ठाणे की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा है कि अभिनेत्री ने […]
मुंबई : कॉल डिटेल रिकॉर्ड( सीडीआर) मामले में अपना नाम लिये जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि इस विवाद में उनका नाम घसीटे जाने से पहले इसकी पूरी जांच होनी चाहिये.
इससे पहले खबर आई थी कि ठाणे की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा है कि अभिनेत्री ने अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी से अभिनेता रितिक रोशन का मोबाइल नंबर साझा किया था. इसके बाद अभिनेत्री कंगना ने बयान जारी कर कहा, ‘किसी भी तरह की राय बनाने से पहले उचित जांच होनी चाहिए.’
जांच में कंगना रनौत के अलावा जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के भी नाम सामने आये हैं. कहा जा रहा है कि कंगना ने रितिक रोशन के कॉल डेटा के जरिये जासूसी करने की कोशिश की थी. हालांकि कंगना की बहन रंगोली ने इस बेबुनियाद बताया था.
उन्होंने डीसीपी को टैग करते हुए लिखा, जब हम किसी नोटिस का जवाब देते हैं तो वकील को पूरी जानकारी देते हैं. सिर्फ ऐसी बातों को कानूनी उल्लंघन मान लिया जाना और अनुमान के आधार पर बयान जारी कर एक कलाकार के खिलाफ आरोप लगाना बेहद की असंतोषपूर्ण है.
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि उनके पास साल 2016 में अभिनेत्री कंगना रनौत के अभिनेता रितिक रोशन का नंबर रिजवान से शेयर करने के सबूत मिले हैं. ठाणे क्राइम ब्रांच अभी केस की जानकारी ले रहा है. रितिक के मामले में कंगना रनौत ने ऐसा क्यों किया था अभी पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










