बर्थडे: सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं गीता बसरा, इस फेमस क्रिकेटर से हुआ प्‍यार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 1:31 PM

विज्ञापन

अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा आज अपना 33वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. गीता बसरा वहीं पली-बढ़ी फिर भारत लौट आईं. गीता फिलहाल अपनी पर्सनल लाईफ में बिजी हैं और पति हरभजन सिंह और अपनी बेटी संग […]

विज्ञापन

अभिनेत्री और मॉडल गीता बसरा आज अपना 33वां जन्‍मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. गीता बसरा वहीं पली-बढ़ी फिर भारत लौट आईं. गीता फिलहाल अपनी पर्सनल लाईफ में बिजी हैं और पति हरभजन सिंह और अपनी बेटी संग क्‍वालिटी टाइम बिता रही हैं.

गीता बसरा ने लंदन में 4-5 साल तक थियेटर किया था और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया. एक्टिंग सीखने के बाद उन्‍होंने बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला. उन्‍होंने पहली 2006 में फिल्‍म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. फिल्‍म में उनके आपोजिट इमरान हाशमी थे.

इस फिल्‍म के बाद साल 2007 में गीता बसरा फिल्‍म ‘द ट्रेन’ में नजर आये. इस फिल्‍म में भी उनके हीरो इमरान हाशमी ही थे. इस फिल्‍म को लेकर बसरा सुर्खियों में आ गई थी. दरअसल फिल्‍म में इमरान हाशमी और उनके बीच कई किसिंग सीन फिल्‍माये गये थे और उन्‍होंने कई बोल्‍ड सींस भी किये थे.

इसके बाद वे ‘जिला गाजियाबाद’, ‘भैय्याजी सुपरहिट’ और ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ जैसी फिल्‍मों में नजर आई थीं. ‘सेकेंड हैंड बैट्समैन’ फिल्म में उनके पति हरभजन सिंह ने तो कैमियो का रोल भी किया था. उनका फिल्‍मी करियर कुछ खास सफल नहीं रहा.

फिल्‍मों से दूरी बनाने के बाद गीता ने जिंदगीभर के लिए टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का हाथ थाम लिया. साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली. बहुत ही कम लोगों को इस बात का पता होगा कि दोनों आठ साल से रिलेशनशिप में थे. हरभजन संग अफेयर की खबरों को लेकर कई बार गीता सुर्खियों में आई.

साल 2016 में गीता बसरा ने एक प्‍यारी सी बेटी को जन्‍‍म दिया जिसका नाम हिनाया है. गीता बसरा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. वे आये दिन अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं.

पिछले दिनों वे अपनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई थीं. इस फोटो में गीता चूल्हे पर खाना बनाती नजर आई थी. एक यूजर ने लिखा था, चप्पल, शैंडल वो भी किचन में चूल्हे के सामने.’ एक यूजर ने कमेंट कर कहा था, आपको चूल्हा जलाना आता है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola