विद्या बालन की राह पर ऋचा चड्ढा, निभायेंगी ये बोल्ड किरदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Mar 2018 11:08 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडस्ट्री में भोली पंजाबन के नाम से मशहूर ऋचा चड्ढा पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘3 स्टोरीज़’ को लेकर चर्चा में थी. अब वे विद्या बालन की राह पर चल पड़ी हैं. साल 2011 में विद्या ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या ने साउथ एक्ट्रेस […]
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडस्ट्री में भोली पंजाबन के नाम से मशहूर ऋचा चड्ढा पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘3 स्टोरीज़’ को लेकर चर्चा में थी. अब वे विद्या बालन की राह पर चल पड़ी हैं. साल 2011 में विद्या ने फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ में विद्या ने साउथ एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था. अब ऋचा साउथ की एक और एडल्ट स्टार शकीला की बायोपिक पर काम करेंगी.
ऋचा चड्ढा 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाती दिखेंगी. शकीला केरल से थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी कई भाषाओं की बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया था.
शकीला ने उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिल्क स्मिता की फिल्म ‘प्ले गर्ल्स’ में उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया था. बायोपिक फिल्म में शकीला के फिल्म उद्योग में कदम रखने से लेकर उनके पूरे जीवन की कहानी को दिखाया जायेगा.
ऋचा चड्ढा ने अपने एक बयान में कहा,’ यह फिल्म 1990 के दशक से मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकारों में से एक, शकीला की कहानी है, जिन्होंने फिल्म जगत में काफी उपलब्धि हासिल की थी. उनके फैंस एशिया भर में थे, उन्होंने एक महिला कलाकार के रूप में धूम मचाई, जो उस समय एक आम बात नहीं थी.’
उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म की पटकथा रोमांचक है और इसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आनेवाली है. फिल्म की तैयारी जल्द शुरू की जायेगी और इसकी शूटिंग अप्रैल या मई के अंत में शुरू होगी. इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










