47 साल पुराने यौन उत्‍पीड़न मामले में अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 2:53 PM

विज्ञापन

फिल्‍म अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन उत्‍पीड़न के मामले में महिला थाना न्‍यू शिमला (हिमाचल प्रदेश) में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जितेंद्र पर उनकी एक करीबी महिला रिश्‍तेदार ने यौन उत्‍पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने अपने वकील के माध्‍यम से फरवरी महीने में ई-मेल के जरिये हिमाचल के […]

विज्ञापन

फिल्‍म अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन उत्‍पीड़न के मामले में महिला थाना न्‍यू शिमला (हिमाचल प्रदेश) में एफआईआर दर्ज कराई गई है. जितेंद्र पर उनकी एक करीबी महिला रिश्‍तेदार ने यौन उत्‍पीड़न के गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने अपने वकील के माध्‍यम से फरवरी महीने में ई-मेल के जरिये हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजी थी और अपनी शिकायत में जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.

शिमला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कानूनी जानकारों से राय लेने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस पीडित महिला के साथ लगातार संपर्क में हैं. वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के जरिये महिला से पुलिस ने काफी जानकारी जुटा ली है. महिला शिमला आने और मैजिस्‍ट्रेट के सामने बयान देने के लिए तैयार हो गई हैं.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में अभिनेता जितेंद्र ने उनका यौन उत्‍पीड़न किया. उस समय महिला की उम्र 18 साल थी और जितेंद्र 28 साल के थे. महिला के मुताबिक, जितेंद्र कार में दिल्‍ली स्थित उसके घर आया था. कार में ड्राईवर सहित और दो अन्‍य फिल्‍म स्‍टार भी थे.

महिला के अनुसार, अपनी फिल्‍म की शूटिंग दिखाने की बात कहकर वे उसे शिमला ले आये. वह भी जितेंद्र के साथ कार में बैठ गई और सभी दिल्‍ली से शिमला आ गये. रिश्‍तेदार होने की वजह से महिला के पिता ने उसे साथ ले जाने की इजाजत दे दी.

महिला के अनुसार, उस दौरान उसे नहीं बताया गया कि किस फिल्‍म की शूटिंग हो रही है जिसे वे देखने जा रहे हैं. जब वे शिमला पहुंचे तो सीधे होटल चले गये. वो थक चुकी थी इसलिए होटल के कमरे में सो गई. रात को वो जब सोई हुई थी तब जितेंद्र उसके कमरे में आये और उसका यौन उत्‍पीड़न किया.

महिला का आरोप है कि जितेंद्र ने उस समय शराब पी रखी थी. इस दौरान उन्‍होंने जितेंद्र को धक्‍का देनेक की कोशिश भी की थी लेकिन वो नहीं माने.

शिकायत पत्र में लिखा गया था कि महिला ने अब तक इस मामले में शिकायत इसलिए नहीं की क्‍योंकि उसके माता-पिता को इस बात का पता चलता तो वे काफी दुखी होते. महिला ने माता-पिता के देहांत होने के बाद हिमाचल पुलिस में शिकायत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola