Valentine Week: कौन है इंटरनेट की नयी सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर, जानें 7 दिलचस्प बातें...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2018 12:07 PM
वैलेंटाइन वीक चल रहा है. इस हफ्ते इंटरनेट पर यूजर्स वीडियो, फोटोज़ और क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अपने आंखों के इशारों से अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्रति […]
वैलेंटाइन वीक चल रहा है. इस हफ्ते इंटरनेट पर यूजर्स वीडियो, फोटोज़ और क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में एक लड़की अपने आंखों के इशारों से अपने ब्वॉयफ्रेंड के प्रति प्यार का इजहार करती नजर आ रही है. लोगों को इस लड़की के एक्सप्रेशंस इतने पसंद आ रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर कुछ ही घंटों पर उसके फॉलोवर्स की संख्या बढ़ गई है. यूजर्स वीडियो और फोटोज पर अपने-अपने रियेक्शन दे रहे हैं. कौन हैं प्रिया प्रकाश वारियर…
इस वीडियों में प्रिया आंखों ही आंखों में रोमांस करती नजर आ रही हैं. उनकी मुस्कान पर सोशल मीडिया फिदा हो गया है और यह लड़की अपनी डेब्यू फिल्म से पहले सुर्खियों में छा गई हैं. यह वीडियो मलयामल फिल्म ओरू अदार लव (Oru Adaar Love) का है. फिल्म में मनिक्य मलाराया पूवी नाम से गाना है, जिसमें यह सीन दिखाया गया है.
1. प्रिया प्रकाश वारियर एक मलयाली एक्ट्रेस हैं और केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं.
2. प्रिया त्रिशूर (केरल) के विमला कॉलेज से बी कॉम फर्स्ट र्इयर की पढ़ाई कर रही हैं.
3. प्रिया ओरू अदार लव (Oru Adaar Love) से डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है.
4. प्रियाप्रकाश फिल्मों में डेब्यू से पहले Aiswaryarani 2017 के अलावा कोच्चि के कई फैशन शो में रैंपवॉक कर चुकी हैं.
5. उमर लुलु ‘Oru addar Love’ फिल्म के राइटर और डायरेक्टर हैं और शान रहमान ने इसमें म्यूजिक दिया है. यह गाना ट्विटर पर भी उसका नाम टॉप ट्रेंड में बना हुआ है.
6. प्रिया प्रकाश फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और लगातार अपनी फोटोज शेयर करती रहती है. उनकी फैन फ्लोविंग भी अच्छी खासी है.
7. 18 वर्षीया प्रिया के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में उनके एक्सप्रेशंस को खूब पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










