अनुष्का शर्मा PETA के ''पर्सन ऑफ दि ईयर अवार्ड 2017'' के लिये नामित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2017 9:19 AM
गुवाहाटी: बॉलीवुड की शाकाहारी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पशुओं पर उनके व्यापक कार्य के लिये पेटा-2017 के पर्सन आफ दि ईयर पुरस्कार के लिये नामित किया गया. पीपुल्स फार दि एथिकल टरीटमेंट आफ एनीमल (पेटा) के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने आज यहां एक बयान में कहा, अनुष्का शर्मा पशु अधिकारों की समर्थक हैं, जिनकी […]
गुवाहाटी: बॉलीवुड की शाकाहारी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पशुओं पर उनके व्यापक कार्य के लिये पेटा-2017 के पर्सन आफ दि ईयर पुरस्कार के लिये नामित किया गया. पीपुल्स फार दि एथिकल टरीटमेंट आफ एनीमल (पेटा) के सहायक निदेशक सचिन बंगेरा ने आज यहां एक बयान में कहा, अनुष्का शर्मा पशु अधिकारों की समर्थक हैं, जिनकी दयालुता एवं कार्य प्रशंसनीय हैं.
पेटा ने अपने बयान में कहा कि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर मुंबई में पशुओं पर क्रूर अत्याचार पर प्रतिबंध की मांग की है, जहां अक्सर लाचार घोडों को बगैर पर्याप्त आराम, भोजन या पानी दिये सभी मौसमों में यात्रियों को खींचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेता डा. शशि थरुर, उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के एस राधाकृष्णन पानिक्कर, तथा वालीवुड कलाकारों हेमा मालिनी, आर माधवन, जैकलीन फर्नांडीस और कपिल शर्मा को पेटा के पर्सन आफ दि ईयर पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










