खबर पक्की है! शादी करने जा रहे हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, पड़ोसियों को मिला निमंत्रण

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अगले हफ्ते होने वाले विवाह की खबरों की पुष्टि हो चुकी है. ‘जी हां ‘ मामले को लेकर मिड-डे डॉट कॉम ने खबर दी है कि अनुष्का के कुछ पड़ोसियों को शादी का निमंत्रण मिल चुका है. आपको बता दें […]
मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के अगले हफ्ते होने वाले विवाह की खबरों की पुष्टि हो चुकी है. ‘जी हां ‘ मामले को लेकर मिड-डे डॉट कॉम ने खबर दी है कि अनुष्का के कुछ पड़ोसियों को शादी का निमंत्रण मिल चुका है. आपको बता दें कि अनुष्का मुंबई के वर्सोवा स्थित बदरीनाथ टावर में रहती हैं.
खबर की मानें तो इस बहुमंजिला इमारत में रहने वाले कुछ लोगों को अनुष्का के पिता ने खुद फोन करके निमंत्रण दिया है. क्योंकि हर कोई इटली जाकर शादी में सम्मिलित नहीं हो सकता, इसलिए उन्हें फोन करके इस फैसले की जानकारी देने के साथ-साथ होने वाले वर-वधू के लिए आशीर्वाद भी लिया जा रहा है.
सूत्रों के हवाले से खबर दी गयी है कि मीडिया की चकाचौंध से बचने के लिए अनुष्का के पड़ोसियों से जानकारियों को गुप्त रखने का अनुरोध भी किया जा रहा है. इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर खबरों का बाजार फिलहाल गर्म है. बताया जा रहा है कि जुहू के एक पांच सितारा होटल को तीन दिनों के लिए बुक किया गया है.
यह भी खबर है कि विराट और अनुष्का 12 या 18 दिसंबर को शहर में ही कोर्ट मैरिज करेंगे. लेकिन, अनुष्का के करीबी सूत्रों की मानें तो शादी इटली में ही होगी. इस बीच अनुष्का और उनके परिवार के लोग गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नजर आये, जिससे इस बात को बल मिला कि वे शादी के लिए इटली रवाना हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




