डिप्रेशन की शिकार दीपिका से कॉन्फिडेंट ''पद्मावती'' तक का सफर, जानिए ‘लिरिल गर्ल’ की पूरी कहानी

पद्मावती फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गयी है. लगभग पूरे देश में फिल्म का विरोध हो रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं के साथ छेड़छाड़ की गयी है. करणी सेना तो फिल्म को रिलीज नहीं होने देने पर अड़ी है, कल तो करणी सेना की […]
पद्मावती फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में आ गयी है. लगभग पूरे देश में फिल्म का विरोध हो रहा है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं के साथ छेड़छाड़ की गयी है. करणी सेना तो फिल्म को रिलीज नहीं होने देने पर अड़ी है, कल तो करणी सेना की ओर से यह बयान दिया गया कि वे फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं दीपिका पादुकोण की नाक ही काट देंगे. हालांकि करणी सेना के इस बयान पर दीपिका पादुकोण ने करारा जवाब दिया है और कहा है कि इस फिल्म का रिलीज होना बहुत जरूरी है और इसे रिलीज होने से कोई रोक नहीं सकता. दीपिका ने कहा कि एक महिला होने के नाते मैं इस फिल्म से जुड़कर मैं खुश हूं और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि इस कहानी को दुनिया को बताने का अवसर मुझे मिला. दीपिका पादुकोण का यह बयान काफी जोशीला और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस दीपिका पादुकोण ने यह बयान दिया है, उनका आत्मविश्वास शुरू से ऐसा नहीं था और स्थिति ऐसी थी कि दीपिका को इसके लिए डॉक्टर तक की सलाह लेनी पड़ी थी. दरअसल आज की कॉन्फिडेंट दीपिका कभी डिप्रेशन का शिकार रही थीं और उन्हें इससे उबरने में काफी समय लगा था. डिप्रेशन से उबरने के बाद दीपिका काफी कॉन्फिडेंट हैं और उन्होंने क्लीवेज विवाद पर टाइम्स अॅाफ इंडिया ग्रुप को करारा जवाब भी दिया था.
दीपिका पादुकोण का जन्म पांच जनवरी 1986 में डेनमार्क के कोपहेगेन में हुआ था. उनके पिता प्रकाश पादुकोण भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं. उनकी मां एक ट्रेवेल एजेंट हैं और छोटी बहन गोल्फर हैं. जब दीपिका छह वर्ष की थीं तो उनका परिवार बेंगलुरु में आकर बस गया. बेंगलुरू के सोफिया हाईस्कूल से दीपिका ने पढ़ाई की है. उन्होंने बीए में दाखिला लिया था, लेकिन पढ़ाई नहीं कर सकीं, क्योंकि वह मॉडलिंग में व्यस्त हो गयीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




