ePaper

पटाखे फोड़ने में जला भी हूं : सलमान खान

Updated at : 18 Oct 2017 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
पटाखे फोड़ने में जला भी हूं : सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने दीवाली से एक दिन पहले अपनी आगमी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का फर्स्‍टलुक जारी कर दिया. फिल्‍म में सलमान और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में हैं. यह फिल्‍म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. हाल ही में सलमान ने दीवाली के दिन एक घटना का जिक्र किया कि कैसे दीवाली […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान ने दीवाली से एक दिन पहले अपनी आगमी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ का फर्स्‍टलुक जारी कर दिया. फिल्‍म में सलमान और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में हैं. यह फिल्‍म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. हाल ही में सलमान ने दीवाली के दिन एक घटना का जिक्र किया कि कैसे दीवाली पर उनके हाथ-पैर जल गये थे.

सलमान ने बताया, जब मैं आठवीं में था, तो उस दीवाली में मेरे हाथ-पैर जल गये थे. दरअसल मैंने अपने एक हाथ में फुलझड़ी ली थी और दूसरे हाथ में बम और फुलझड़ी एक साथ जला ली. बस फुलझड़ी की एक चिंगारी बम पर गिरी और बम फूट पड़ा. हालांकि मैंने फौरन बम को फेंक दिया, मगर हाथ-पैर जल गये. तब से मैं बम से थोड़ा दूर ही रहता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola