ePaper

सारा के करियर में अमृता का कोई दखल नहीं : निर्माता प्रेरणा

Updated at : 21 Aug 2017 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
सारा के करियर में अमृता का कोई दखल नहीं : निर्माता प्रेरणा

अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं और फिल्म में अभिनेत्री की मां अमृता सिंह के दखल की खबरों के उलट निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने कहा है कि फिल्म में उनका कोई दखल नहीं है. ऐसी अफवाहें हैं कि अमृता नहीं चाहतीं कि फिल्म […]

विज्ञापन
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं और फिल्म में अभिनेत्री की मां अमृता सिंह के दखल की खबरों के उलट निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने कहा है कि फिल्म में उनका कोई दखल नहीं है.
ऐसी अफवाहें हैं कि अमृता नहीं चाहतीं कि फिल्म में उनकी बेटी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करे क्योंकि अभिनेता की हालिया फिल्म राब्ता बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी.इस पर प्रेरणा ने बताया, ‘नहीं, यह गलत खबर है. अमृता सारा के कैरियर में दखल नहीं देती हैं.
सारा एक आत्मनिर्भर लड़की है. एक मां के तौर पर वह (अमृता) निश्चित रूप से सारा का सहयोग करती हैं. वह उन्हें नैतिक समर्थन देती हैं.’ सारा (23) अमृता और उनके पूर्व पति सैफ की बेटी हैं. वर्ष 2004 में उनका तलाक हो गया था.प्रेरणा ने फिल्म रुस्तम से बतौर निर्माता अपने कैरियर की शुरुआत की थी और पहली बार वह अपने क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सारा को लॉन्च कर रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘सारा के लॉन्च के लिये कोई दबाव नहीं है क्योंकि वह काम को लेकर बेहद समर्पित लड़की है, लेकिन उनके होने से निश्चित रूप से जिम्मेदारी बढ़ गयी है क्योंकि मैं उन्हें फिल्म उद्योग में लॉन्च करने जा रही हूं.’ बताया जाता है कि अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही फिल्म केदारनाथ एक प्रेम कहानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola