जानें किस मामले में पुराने ख्यालात के हैं शाहरुख खान

कोलकाता : रिश्तों के मामले में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान पुराने ख्यालात के हैं. यह बात उन्होंने खुद कही है. शाहरख खान ने कहा है कि आजकल रिश्ते बडे प्रैक्टिकल हो गये हैं, हालांकि इस मामले में वह पुराने ख्यालात रखते हैं और अब भी पुराने जमाने के, नि:स्वार्थ प्रेम में यकीन करते हैं. अपनी […]
कोलकाता : रिश्तों के मामले में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान पुराने ख्यालात के हैं. यह बात उन्होंने खुद कही है. शाहरख खान ने कहा है कि आजकल रिश्ते बडे प्रैक्टिकल हो गये हैं, हालांकि इस मामले में वह पुराने ख्यालात रखते हैं और अब भी पुराने जमाने के, नि:स्वार्थ प्रेम में यकीन करते हैं.
अपनी नई फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल ‘ के प्रचार के सिलसिले में शनिवार शाम कोलकाता पहुंचे शाहरुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘ ‘किसी रिश्ते का मतलब क्या होता है? ऐसा लगता है कि इन दिनों रिश्ते व्यावहारिक दृष्टिकोण पर आधारित होते हैं. क्या आप अपने बच्चों से बगैर किसी स्वार्थ के प्यार नहीं करते? ‘ ‘
FILM REVIEW: फिल्म देखने से पहले जानें कैसी है ‘जब हैरी मेट सेजल’
उन्होंने कहा, ‘ ‘हालांकि आज जब हर किसी के पास समय बहुत कम है, ऐसे में मुझे संभवत: पुराने जमाने का कहा जा सकता है. ‘ ‘
आपको बता दें कि इम्तियाज अली निर्देशित ‘जब हैरी मेट सेजल ‘ इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है और फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘जब हैरी मेट सेजल ‘ की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और इम्तियाज भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




