#ButterflyTeaser : शाहरुख खान ने पंजाब के खेतों में चलाया ट्रैक्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2017 8:21 PM
शाहरुख खान अक्सर अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. ये कहना भी गलत नहीं होगा कि शाहरुख अक्सर हर वो चीज कर जाते हैं, जिसकी कल्पना उनके प्रसंशकों के भी परे होती है. ऐसा ही एक वाकया पंजाब में देखने मिला, जहां शाहरुख ने फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के चौथे […]
शाहरुख खान अक्सर अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. ये कहना भी गलत नहीं होगा कि शाहरुख अक्सर हर वो चीज कर जाते हैं, जिसकी कल्पना उनके प्रसंशकों के भी परे होती है.
ऐसा ही एक वाकया पंजाब में देखने मिला, जहां शाहरुख ने फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के चौथे गीत ‘बटरफ्लाई’ को तो लांच किया ही, साथ में शाहरुख ने यहां ट्रैक्टर पर भी हाथ आजमाया.
दरअसल लुधियाना में गीत को लांच करने के बाद शाहरुख फिल्म के प्रचार के लिए जालंधर की ओर बढ़ रहे थे, उसी रास्ते में शाहरुख की नजर पंजाब के हरियाली से भरे खेतों पर पड़ी और ऐसे में शाहरुख ने सोचा क्यों ना ट्रैक्टर पर हाथ आजमाया जाये!
…जब बातों-बातों में ‘सेजल’ से गुस्सा हो गये ‘हैरी’, देखें वीडियो
चूंकि शाहरुख का यह ट्रैक्टर चलाना किसी प्रचार का हिस्सा नहीं था, पर शाहरुख ने शौकिया तौर पर इसे चलाया. वैसे शाहरुख इससे पहले फिल्म ‘वीर जारा’ में भी ट्रैक्टर चला चुके हैं.
गीत ‘बटरफ्लाई’ में शाहरुख और अनुष्का, दोनों ही प्रीतम की धुन पर पंजाबी ठुमके लगाते हुए नजर आयेंगे.
इम्तियाज अली की इस फिल्म में शाहरुख खान एक पंजाबी गाइड हैरी की भूमिका में नजर आयेंगे, तो वहीं अनुष्का शर्मा पहली बार एक गुजराती लड़की सेजल का किरदार अदा करती हुई नजर आयेगी.
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी.
‘जब हैरी मेट सेजल’ का अगला गाना रिलीज करने के लिए पब जायेंगे स्टार्स
यहां देखें ‘बटरफ्लार्इ’ गाने का वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










