...तो इस फिल्म में भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते नजर आयेंगे शाहरुख और सलमान...?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2017 8:58 PM

विज्ञापन

पिछले दिनों हमने आपको खबर दी थी कि सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख खान की एंट्री के बाद अब सलमान खान भी शाहरुख खान की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन किया है आनंद एल रॉय ने. इस फिल्म में सलमान-शाहरुख का किरदार कैसा होगा, इस बात का […]

विज्ञापन

पिछले दिनों हमने आपको खबर दी थी कि सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में शाहरुख खान की एंट्री के बाद अब सलमान खान भी शाहरुख खान की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन किया है आनंद एल रॉय ने.

इस फिल्म में सलमान-शाहरुख का किरदार कैसा होगा, इस बात का तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी हाल ही में दोनों ने मुंबई में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग शुरू की.

PHOTO: ‘किंग खान’ के तोहफे ने ‘भाईजान’ को चौंकाया…

पता चला है कि ये दोनों भोजपुरिया अंदाज में इस गाने में आ रहे हैं. सलमान और शाहरुख इस गाने में आपको गमछा बांधे थिरकते नजर आ सकते हैं. फिल्म के इस गाने की शूटिंग इन दिनों यशराज स्टूडियो में शूटिंग चल रही है और यहां डांसर्स का पूरा ग्रुप भी बुधवार को नजर आया.

…तो इस तरह शाहरुख के ‘एहसान’ का बदला चुकायेंगे सलमान…?

सभी बैक डांसर्स जीन्स पैंट्स और गमछा बांधे नजर आ रहे थे. बताया जाता है कि इस फिल्म में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आयेंगे,जबकि सलमान एक कैमियो करेंगे. आनंद राय की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola