''जब हैरी मेट सेजल'' को लेकर बोले शाहरुख- इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं...

मुंबई: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख ने दावा किया कि उनकी आनेवाली इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. दरअसल सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रोमो में बोले गए एक शब्द पर आपत्ति जताई थी. […]
मुंबई: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में शाहरुख ने दावा किया कि उनकी आनेवाली इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. दरअसल सेंसर बोर्ड ने फिल्म के प्रोमो में बोले गए एक शब्द पर आपत्ति जताई थी. सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के प्रमुख पहलाज निहलानी ने टीवी पर फिल्म का एक लघु प्रोमो दिखाने के लिए उसमें से ‘इंटरकोर्स” शब्द हटाने को कहा था.
वहीं निहलानी ने यह भी कहा था कि अगर इसके पक्ष में एक लाख वोट मिले तो वह इसे ऐसे ही रहने देंगे. अब एक लाख वोट मिलने के बाद शाहरुख ने इस पर पहलाज निहलानी की प्रतिक्रिया की मांग की है. बता दें कि ‘जब हैरी मेट सेजल’ के नया गाना ‘बीच बीच में रिलीज हो गया है. इस गाने के लॉन्च के मौके पर शाहरुख ने कहा, ‘जिस तरह से लोगों ने वोट दिए हैं, उन्हें भी आकर फिल्म देखनी चाहिए. मैंने पहले भी कहा है कि हम सीबीएफसी का सम्मान करते हैं, वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना कर रहे हैं.’
उन्होंने कहा, ‘यह कहने के बाद, मुझे नहीं लगता कि फिल्म के विषय में कुछ भी आपत्तिजनक है.’ फिल्म के नए गीत ‘बीच बीच में ‘ के लॉन्च के मौके पर शाहरुख के साथ उनकी कोस्टार अनुष्का शर्मा और निर्देशक इम्तियाज अली भी मौजूद थे. इस पार्टी सॉन्ग में शाहरुख और अनुष्का डिस्को में थिरकते नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स इस गाने में मस्ती के मूड में डांस करते नजर आ रहे थे. ‘जब हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




