ePaper

मिलिए बॉलीवुड के यंग अमिताभ बच्चन से, अभिमन्यु बन हुए फेमस... बाद में छोड़ दी एक्टिंग, आज करोड़ों के हैं मालिक

Updated at : 20 Dec 2023 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
मिलिए बॉलीवुड के यंग अमिताभ बच्चन से, अभिमन्यु बन हुए फेमस... बाद में छोड़ दी एक्टिंग, आज करोड़ों के हैं मालिक

70-80 के दशक का एक लोकप्रिय बाल कलाकार है, जिसने मुकद्दर का सिकंदर और लावारिस जैसी फिल्मों में जूनियर अमिताभ बच्चन की भूमिका निभाई. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिमन्यु के रूप में प्रसिद्धि हासिल की. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में...

विज्ञापन
undefined

अगर आपने अमिताभ बच्चन की ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘लावारिस’ जैसी फिल्में देखी हैं, तो आपको वह मशहूर बाल कलाकार याद होगा, जिसने अपनी ज्यादातर फिल्मों में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था.

undefined

वह 70-80 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बाल कलाकार थे. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अभिमन्यु की भूमिका निभाकर वह लोकप्रिय हो गए, लेकिन अपने करियर के चरम पर अभिनय से दूर रहे. आज वह अपने बिजनेस से करोड़ों रुपए कमाते हैं.

undefined

इस बाल कलाकार ने साल 1978 में आई फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह फिल्म इंडस्ट्री में मास्टर मयूर के नाम से मशहूर हुए, लेकिन उनका असली नाम मयूर राज वर्मा है.

undefined

दिल्ली के रहने वाले मयूर राज का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ले आई. मास्टर मयूर की मां एक मशहूर लेखिका और पत्रकार थीं, जो फिल्मी सितारों का इंटरव्यू लिया करती थीं.

undefined

मयूर राज वर्मा की मां चाहती थीं कि उनका बेटा एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार जब वह प्रकाश मेहरा का इंटरव्यू लेने पहुंचीं तो डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वह अमिताभ बच्चन के बचपन के रोल के लिए एक ऐसे चाइल्ड एक्टर की तलाश कर रहे हैं, जो दिखने में कुछ-कुछ उनके जैसा हो.

undefined

मास्टर मयूर की मां अपने बेटे का जिक्र करने लगीं. फोटो देखने के बाद प्रकाश मेहरा ने मास्टर मयूर को फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ ऑफर की. मास्टर मयूर की पहली ही फिल्म हिट हो गई और उन्हें दर्जनों फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. वह दर्शकों के बीच ‘यंग अमिताभ’ के नाम से लोकप्रिय हो गए.

undefined

फिल्म ‘लावारिस’ ने उन्हें और मशहूर बना दिया. वह उस दौर के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बाल कलाकार बन गए. इसके बाद वह ‘लव इन गोवा’, ‘शराबी’ और ‘कानून अपना अपना’ समेत एक दर्जन फिल्मों में नजर आए. सबसे हाईएस्ट सैलरी पाने वाले बाल कलाकार होने के बावजूद, उन्होंने अपने करियर के पीक के दौरान अभिनय से दूर जाने का फैसला किया. आजकल, वह अपने बिजनेस के माध्यम से पैसे कमाते हैं और लाइफ को एंजॉय करते हैं.

undefined

मयूर राज वर्मा की शादी मशहूर शेफ नूरी से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. वह भारत छोड़कर वेल्स में बस गए, जहां उन्होंने अपना व्यवसाय बढ़ाया. वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर ‘इंडियाना’ नाम का रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसके दम पर वह अरबों की संपत्ति बनाने में सफल रहे. इसके अलावा उनके कुछ अन्य बिजनेस भी हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola