Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : Shruti Haasan ने पेंटिंग्स के बीच दिए बोल्ड पोज, दीवाली पर रिलीज होगी सलमान की नई फिल्म ‘भाईजान’

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब उनकी इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है. इसमें उन्होंने साफतौर पर किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन यूजर्स इसे उनकी जिंदगी से जोड़ कर देख रहे हैं. दूसरी तरफ चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें वो समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं. उनकी तसवीरों ने लोगों का ध्यान खींचा है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

Shruti Haasan ने पेंटिंग्स के बीच दिए बोल्ड पोज

एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन (Shruti Haasan) को हमेशा ही ट्रेंडसेटर के रूप में जाना जाता है और उनकी स्टाइल भी बाकियों से काफी अलग है. एक्ट्रेस की नई फोटोशूट काफी वायरल हो रही है. इस शूट के लिए श्रुति ने स्ट्रिप्ड शॉर्ट डार्क पर्पल ड्रेस कैरी की है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.

बंगाली अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का निधन

मशहूर फिल्म और थिएटर अभिनेत्री स्वातिलेखा सेनगुप्ता का कोलकाता में निधन हो गया है. स्वातिलेखा सेनगुप्ता लंबे समय से बीमार चल रही थीं. शहर के एक निजी अस्पताल में किडनी संबंधी समस्याओं के कारण उनका इलाज चल रहा था और आज उन्होंने 71 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली.

दीवाली पर रिलीज होगी सलमान की नई फिल्म ‘भाईजान’

सलमान खान साजिद की ही कंपनी की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म का नाम बदलकर अब ‘भाईजान’ होने की खबर है. इस फिल्म का एलान बकरीद पर होगा और जिसकी रिलीज इसी साल दीवाली पर हो जाएगी. इस फिल्म में सलमान चार भाइयों के एक परिवार के मुखिया के तौर पर नजर आएंगे.

‘Sherni’ के टाइटल ट्रैक रिलीज, विद्या बालन के अभिनय से सजी फिल्म इस शुक्रवार होगी रिलीज

एक्ट्रेस विद्या बालन का कहना है कि उनकी आगामी ओटीटी फिल्म ‘शेरनी’ का संगीत वीडियो ‘मैं शेरनी’ (Main Sherni) उन सभी महिलाओं को समर्पित है, जिनमें कभी हार न मानने की भावना है. मंगलवार को जारी इस वीडियो में विद्या को नौ महिलाओं के साथ दिखाया गया है, जिन्होंने वास्तविक जीवन में साहस दिखाया है.

Ananya Panday ने डब्बू रतनानी कैलेंडर के लिए बिकिनी में दिया पोज

बॉलीवुड के स्टूडेंट ऑफ द इयर यानि की अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी (Daboo Ratnani) के कैलेंडर के लिए हॉट पोज दिए हैं. जिसकी एक तस्वीर भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

निया शर्मा की लेटेस्ट तसवीरें वायरल

निया शर्मा की लेटेस्ट तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वो रेड-व्हाइट आउटफिट ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस दिल हार बैठे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola