Bigg Boss 20: 'जब रिश्ता खत्म होता है, तब पता चलता है कट गया...’ ईशा रिखी ने कनिका से शेयर किया पर्सनल लाइफ का ट्रामा
ईशा रिक्खी और कनिका, फोटो- इंस्टाग्राम.
बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी ने अपने एक्स रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कनिका से बातचीत में ईशा ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि कैसे रिश्ते में अपना 100% देने के बावजूद उन्हें इमोशनल, फिजिकल और मेंटल चीटिंग का शिकार होना पड़ा.
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, रिश्ते और पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत लगातार देखने को मिल रही है. शो में कई बार कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ अपनी जिंदगी के ऐसे अनुभव शेयर करते नजर आते हैं, जिनके बारे में बाहर शायद ही कभी खुलकर बात की हो. अब ईशा रिक्खी ने कनिका के साथ बातचीत के दौरान अपनी एक्स रिलेशनशिप लाइफ से जुड़ा अनुभव शेयर किया है. ईशा ने बताया कि वह जब किसी रिश्ते में होती हैं तो उसमें पूरी तरह इन्वेस्ट करती हैं, लेकिन कई बार उन्हें बाद में पता चलता है कि सामने वाला उसी तरह रिश्ते को महत्व नहीं दे रहा था.
‘मैं रिलेशनशिप में बहुत इन्वेस्ट करती हूं’ - ईशा
कनिका के साथ बातचीत के दौरान ईशा ने कहा कि वह रिश्ते में काफी ज्यादा इन्वेस्ट करती हैं. उन्होंने बताया कि अगर कोई उनसे कहता है कि वह किसी रिश्ते में गलत इंसान पर भरोसा कर रही हैं, तो वह तुरंत उस बात को स्वीकार नहीं करतीं.

ईशा ने कहा कि वह सामने वाले से सबूत मांगती हैं. उनके मुताबिक, अगर कोई उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाता है तो वह कहती हैं, ‘या तो कोई मुझको प्रूफ दो, नहीं तो दिमाग मत खराब करो.’ हालांकि, जब रिश्ता खत्म होता है, तब उन्हें कई चीजों की सच्चाई समझ आती है.
‘जब एंडिंग होता है तब पता चलता है कट गया’
ईशा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें कई बार रिश्ते के खत्म होने के बाद महसूस हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है. उन्होंने जिस तरह से अपनी बात कनिका को बताई, उससे साफ था कि उनके लिए रिश्ते में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि भरोसा और प्राथमिकता भी बहुत मायने रखती है.
उन्होंने कहा कि कई बार इंसान किसी रिश्ते में इतना ज्यादा भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है कि उसे सामने वाले की कुछ चीजें नजर नहीं आतीं. लेकिन जब रिश्ता खत्म होता है, तब पीछे मुड़कर देखने पर कई बातें समझ आती हैं.
‘इमोशनल, फिजिकल और मेंटल चीटिंग हुई’
कनिका ने जब ईशा से पूछा कि आखिर किस तरह की चीजें उनके साथ हुईं, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके रिश्ते में इमोशनल, फिजिकल और मेंटल चीटिंग हुई है. ईशा के मुताबिक, उन्होंने रिश्ते में सामने वाले को अपनी प्राथमिकता बनाया, लेकिन बदले में उन्हें वैसी प्राथमिकता नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस नहीं अस्पताल भेजो' काजी पर KRK का वार, 'दिमागी रूप से बीमार' वाले बयान से मचा बवाल
‘मैं तुम्हें बेस्ट फ्रेंड मान रही हूं, लेकिन...’
अपनी बात समझाने के लिए ईशा ने कनिका का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अगर वह किसी को अपना बेस्ट फ्रेंड मानती हैं, तो वह उस रिश्ते को पूरी तरह से स्वीकार करती हैं. लेकिन सामने वाला उन्हें उसी तरह अपनी जिंदगी में प्राथमिकता दे, यह जरूरी नहीं है.
ईशा ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि वह सामने वाले को अपनी जिंदगी में सबसे खास लोगों में रखती हैं, लेकिन सामने वाले की प्राथमिकता कोई और होता है. उनके मुताबिक, इस तरह के रिश्ते में एक व्यक्ति पूरी तरह जुड़ा होता है, जबकि दूसरा व्यक्ति रिश्ते की जिम्मेदारी लेने से बचता रहता है.
‘छोड़ना भी नहीं है और जिम्मेदारी भी नहीं लेनी’
ईशा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि कई बार सामने वाला रिश्ते को पूरी तरह खत्म भी नहीं करना चाहता. उसकी एक सॉफ्ट साइड होती है, प्यार भी होता है और वह आपको छोड़ना भी नहीं चाहता, लेकिन साथ ही वह रिश्ते की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होता.
ईशा की यह बातचीत बताती है कि उनके लिए रिश्ते में प्यार के साथ बराबरी, प्राथमिकता और जिम्मेदारी भी बेहद जरूरी है. बिग बॉस के घर में हुई इस बातचीत के बाद अब फैंस की नजरें इस बात पर हैं कि ईशा अपनी निजी जिंदगी से जुड़े इन अनुभवों को लेकर आगे क्या खुलासा करती हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 X Review: फैंस पर अभी भी चढ़ा है सीजन 13 का बुखार, काजी फिर बने हीरो, वहीं उदिति का ड्रामा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए