Bigg Boss 20: ‘चुगलखोर आंटी... नंगा कर दूंगी,’ आम्रपाली दुबे पर भड़कीं माही विज, भोजपुरी इंडस्ट्री तक पहुंची लड़ाई

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली और माही के बीच भयंकर लड़ाई, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

'बिग बॉस 20' के घर में चिकन में आलू डालने को लेकर बवाल मच गया है. किचन में शुरू हुई एक छोटी सी बहस ने देखते ही देखते आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच भयंकर लड़ाई का रूप ले लिया. नौबत यहां तक आ गई कि माही ने आम्रपाली को 'चुगलखोर आंटी' कह दिया और भोजपुरी इंडस्ट्री पर भी तीखा तंज कस दिया. पढ़ें इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में खाने को लेकर शुरू हुई एक छोटी सी बहस ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया. किचन में चिकन बनाया जा रहा था और आम्रपाली दुबे ने उसमें आलू डाल दिए. इसी बात को लेकर माही विज ने सवाल किया. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस में बदल गई. दोनों के बीच पहले भी कई मौकों पर मतभेद देखने को मिले हैं और इस बार मामला काफी आगे बढ़ गया.

विज्ञापन

चिकन में आलू डालने पर माही ने उठाया सवाल

दरअसल, किचन में आम्रपाली दुबे चिकन बना रही थीं. इसी दौरान माही विज ने उनसे कहा कि वह चिकन में आलू डाल रही हैं. इस पर मैरी कॉम ने जवाब दिया कि मणिपुर में चिकन में आलू डाला जाता है और यह खाने में अच्छा लगेगा.

इसके बाद माही ने तिंडे को लेकर भी बात की. माही ने कहा कि उन्होंने पहले ही बताया था कि उन्हें तिंडे पसंद नहीं हैं. इस पर उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि कोई गलत काम नहीं कर रहा है. लेकिन बातचीत का माहौल जल्द ही गर्म होने लगा.

आम्रपाली बोलीं- किचन में कोई नहीं आएगा

बात बढ़ने पर आम्रपाली दुबे ने साफ कह दिया कि किचन में कोई भी आकर इस तरह की बातें नहीं करेगा. उन्होंने माही से कहा कि अगर उन्हें कुछ कहना है तो किचन के बाहर जाकर बात करें. इस दौरान दोनों का गुस्सा साफ नजर आया और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.

">


आम्रपाली ने इस पूरे मामले में नकारात्मकता से दूर रहने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि वह घर में किसी तरह की निगेटिविटी नहीं चाहतीं. वहीं, उदिति सिंह ने भी इस माहौल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी नेगेटिव एनर्जी के बीच खाना खाने का क्या ही मतलब है.

‘इंडिया का चिकन बन रहा है...’

बहस के दौरान आम्रपाली दुबे ने तंज कसते हुए कहा कि यहां ‘इंडिया का चिकन’ बन रहा है. उनकी इस टिप्पणी के बाद भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ. आखिरकार माही विज गुस्से में वहां से चली गईं.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शक इस झगड़े को लेकर चर्चा कर रहे हैं. शो में किचन पहले भी विवाद की जगह बन चुका है और इस बार भी खाना बनाने को लेकर शुरू हुई बहस ने बड़ा रूप ले लिया.

माही ने आम्रपाली को कहा- ‘चुगलखोर आंटी’

किचन से बाहर निकलने के बाद भी माही का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने आम्रपाली दुबे पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘चुगलखोर आंटी’ तक कह दिया. माही ने कहा कि उन्होंने आम्रपाली को पहले से ही इग्नोर किया हुआ है.

मामला यहीं नहीं रुका. गुस्से में माही ने आम्रपाली को लेकर बेहद तीखी बात कह दी और कहा कि वह उन्हें ‘नंगा कर देंगी’. इसके बाद उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री का जिक्र करते हुए भी आम्रपाली पर गंभीर टिप्पणी की और कहा, थूकते है भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग इसपर.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में बगावत की आग, 'गेम अनफेयर लगता है, घर भेजना है तो भेज दो' पंचायत के दामाद जी ने मेकर्स की उड़ाई धज्जियां

घरवालों ने माही को रोकने की कोशिश की

माही की बात सुनकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की. घरवालों ने समझाया कि गुस्से में किसी के करियर या इंडस्ट्री को लेकर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इस दौरान माहौल और ज्यादा गंभीर हो गया.

आम्रपाली और माही के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. इससे पहले दोनों के बीच ‘भाभी’ कहे जाने को लेकर भी तनातनी देखने को मिली थी. आम्रपाली ने तब भोजपुरी संस्कृति में इस शब्द की अहमियत समझाते हुए माही की बात पर आपत्ति जताई थी.

अब किचन का यह विवाद दोनों के बीच चल रही पुरानी खटास को एक बार फिर सामने ले आया है. जहां आम्रपाली अपनी बात पर कायम नजर आईं, वहीं माही का गुस्सा लगातार बढ़ता गया. आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान इस पूरे विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच यह लड़ाई आगे भी जारी रहती है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जब रिश्ता खत्म होता है, तब पता चलता है कट गया...’ ईशा रिखी ने कनिका से शेयर किया पर्सनल लाइफ का ट्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola