Bigg Boss 20: 'उठाकर पटक दूंगा...' कैप्टेंसी टास्क में आपा खो बैठे स्काउट, अरिशफा खान से हुई भयंकर लड़ाई

Updated:
विज्ञापन

आरिस्फा और स्काउट, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान जबरदस्त बवाल मच गया है. अरिशफा खान (Arishfa Khan) और गेमर स्काउट (Scout) के बीच हुई तीखी बहस ने घर का माहौल गरमा दिया. अरिशफा के रंग फेंकने पर स्काउट इतने भड़के कि उन्होंने 'उठाकर पटकने' तक की धमकी दे डाली. इस झगड़े में उदिति सिंह की भी एंट्री हुई. जानिए शो में हुए इस नए हाई-वोल्टेज ड्रामे की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Bigg Boss 20:  बिग बॉस 20 में हर दिन रिश्तों के बदलते समीकरण और नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. अब शो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने घर का माहौल गरमा दिया. टास्क के दौरान अरिशफा खान और स्काउट के बीच जमकर बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात एक-दूसरे पर रंग फेंकने और तीखी बहस तक पहुंच गई. इस दौरान उदिति सिंह भी विवाद के बीच आ गईं और उनकी भी स्काउट से बहस हो गई.

विज्ञापन

कैप्टेंसी टास्क में रंगों से खेला गया खेल

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान घर की फीमेल कंटेस्टेंट्स को पुरुष सदस्यों पर रंग फेंकना था. इसी टास्क के दौरान अरिशफा और स्काउट के बीच कहासुनी शुरू हो गई. अरिशफा ने स्काउट पर आरोप लगाया कि वह ठीक से नहीं खेल रहे हैं और हमेशा की तरह डॉमिनेट करने की कोशिश कर रहे हैं.

View on Instagram

अरिशफा ने गुस्से में स्काउट से कहा, “ठीक से खेलो ना, हमेशा तो डॉमिनेटिंग हो जाते हो. इस पर स्काउट ने सफाई देते हुए कहा कि वह तो ठीक से ही खेल रहे हैं और इसमें उनकी कोई गलती नहीं है.

अरिशफा ने स्काउट पर फेंका रंग

बहस के दौरान अरिशफा ने स्काउट पर जानबूझकर पिलो मारने का आरोप लगाया. इसके बाद दोनों के बीच गुस्सा और बढ़ गया. अरिशफा ने स्काउट पर गुस्से में रंग फेंक दिया. रंग सीधे स्काउट के चश्मे पर जा लगा. इसके बाद स्थिति और बिगड़ती नजर आई.

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इसी दौरान उडिति सिंह और स्काउट के बीच भी बहस शुरू हो गई. उदिति ने स्काउट को गुस्से में “Don’t touch” कहा. इस पर उदिति ने बीच बचाव किया जिसके बाद  स्काउट ने भी पलटकर कहा, “Are you dumb?” इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

‘दूसरी बार टच मत करना’, स्काउट ने दी चेतावनी

विवाद बढ़ने पर स्काउट ने गुस्से में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और दोबारा उन्हें टच करने की कोशिश न की जाए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वह उन्हें उठाकर पटक देंगे. इस पर अरिशफा ने भी उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि “फेंक के दिखाओ.”

इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही. अरिशफा ने इस दौरान स्काउट को “चीप” तक कह दिया. वहीं, स्काउट भी पीछे हटते नजर नहीं आए. उन्होंने अरिशफा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह देश के लिए खेलते हैं. बहस के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अरिशफा को डांस तक नहीं आता.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'जब रिश्ता खत्म होता है, तब पता चलता है कट गया...’ ईशा रिखी ने कनिका से शेयर किया पर्सनल लाइफ का ट्रामा

स्काउट ने बिग बॉस से मांगी मदद

पूरे विवाद के बाद स्काउट ने कैमरे के सामने बिग बॉस से अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बाहर जो कुछ हुआ है, उसके बारे में बिग बॉस को पता है और वह चाहते हैं कि उसी हिसाब से फैसला लिया जाए.

View on Instagram

स्काउट ने कहा कि इस मामले में उन्हें बिग बॉस से पूरी मदद और सपोर्ट चाहिए. उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि अगर वह गलत हैं तो उनके खिलाफ फैसला लिया जाए. साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी लड़की के पीछे छिपकर नहीं खेलते.

क्या बिग बॉस लेंगे कोई एक्शन?

कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुई यह पूरी घटना अब घर में आगे क्या मोड़ लेगी, यह देखना दिलचस्प होगा. रंग फेंकने से शुरू हुआ विवाद अरिशफा, स्काउट और उडिति के बीच तीखी बहस में बदल गया. ऐसे में अब फैंस की नजर बिग बॉस पर है कि वह इस पूरे मामले को किस तरह देखते हैं और कंटेस्टेंट्स के इस व्यवहार पर क्या फैसला सुनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘चुगलखोर आंटी... नंगा कर दूंगी,’ आम्रपाली दुबे पर भड़कीं माही विज, भोजपुरी इंडस्ट्री तक पहुंची लड़ाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola