Bigg Boss 19: खाने को लेकर बढ़ा बवाल, कुनिका सदानंद और जीशान कादरी में जमकर तकरार

बिग बॉस 19 प्रोमो. Image Source: Instagram
Bigg Boss 19: खाने को लेकर घर में मचा हंगामा. कुनिका सदानंद और जीशान कादरी के बीच जमकर झगड़ा, आंसुओं और आरोपों से बढ़ा ड्रामा. आइए बताते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ होगा खास.
Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ का ड्रामा हर दिन नए मोड़ पर पहुंच रहा है. इस बार झगड़े का सबसे बड़ा कारण बना है खाना और राशन. जहां पिछले सीजन में हफ्ते के अंत में राशन खत्म होने पर हंगामा होता था, वहीं इस बार पहले ही दिन से हर रोज खाने को लेकर झगड़े हो रहे हैं. आइए बताते हैं अब जारी किए गए नए प्रोमो में क्या कुछ खास हुआ है.
कुनिका ने गौरव-जीशान की प्लेट से वापस लिया खाना
नए प्रोमो में दिखाया गया कि तानिया मित्तल रसोई में खाना बना रही थीं और गौरव खन्ना व जीशान कादरी अपनी प्लेट में पूरियां निकाल रहे थे. तभी कुनिका सदानंद आती हैं और दोनों से खाना वापस रखने को कहती हैं. गौरव और जीशान उनकी बात मानकर खाना वापस रख देते हैं. इसी दौरान जीशान तंज कसते हैं, “हम फकीर की प्लेट से भी खाना नहीं निकालते.”
जीशान भड़के, कुनिका रो पड़ीं
इसके बाद कुनिका और जीशान के बीच जमकर बहस हुई. जीशान गुस्से में बोले, “आप प्रिंसिपल हैं? ट्रस्टी हैं? क्या हम यहां स्कूल के बच्चे हैं? अभी समझाता हूं कि ऊंगली किसे बोलते हैं.” उनकी तीखी बातों के बाद कुनिका आंसुओं में टूट गईं और कैमरे पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं.
घर में नई दरारें
कुनिका के आंसुओं के बाद मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इस मुद्दे पर बसीर अली ने तानिया मित्तल से सवाल-जवाब किए. वहीं, यह बहस अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच भी टकराव की वजह बन गई. फरहाना ने जब बसीर का पक्ष लिया, तो अमाल उनपर बीच में बोलने के लिए भड़क गए.
आज के एपिसोड में ‘बिग बॉस 19’ के घर में खाना, आंसू और आरोपों से भरा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़े: Baaghi 4 को लेकर को-स्टार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










