Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने लगाए आरोप, कहा - 'अपनी संतुष्टि और ईगो को पूरा करने के लिए रिश्ता निभाती है'

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल पर एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने लगाए आरोप, फोटो - इंस्टाग्राम
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की शुरुआत होते ही विवाद बढ़ने लगे हैं. कई कंटेस्टेंट के बीच आपस में झगड़े शुरू हो चुके है. इसी बीच शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
Bigg Boss 19: सलमान खान का पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है. शो की शुरुआत को अभी मात्र दो दिन ही हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर विवाद और खुलासे थमने का नाम नहीं ले रहे. शो में कई कंटेस्टेंट को एलिमिनेट भी कर दिया गया है और कई लोगों के बीच बहस भी शुरू हो चुकी है. इसी बीच शो की कंटेस्टेंट और मॉडल-सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड बलराज सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं.
बलराज सिंह ने लगाए आरोप
बलराज सिंह ने बताया कि पहले तान्या उनकी बहुत बड़ी फैन थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती खराब होती गई. उन्होंने कहा कि वो फेक लोगों के साथ ज्यादा समय नहीं रह सकते, जिस वजह से दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. बलराज ने आरोप लगाते हुए कहा, “तान्या सिर्फ अपनी संतुष्टि और ईगो को पूरा करने के लिए रिश्ते निभाती हैं. वह वही करती है जो उसे चाहिए होता है. जब तक उसकी इच्छा पूरी नहीं होती, वो किसी को भी इस्तेमाल करके छोड़ देती है. लोग जिस तरह बोतल या ग्लास को पानी पीने के बाद फेंक देते हैं, उसी तरह तान्या भी लोगों को ऐसे ही ट्रीट करती है.”
बलराज ने तान्या को दी सलाह
बलराज ने आगे कहा कि तान्या हमेशा उस चीज की तलाश में रहती हैं, जो उनके स्टैंडर्ड से मेल खाती हो. वह तब तक प्यासी रहती है, जब तक उसे चांदी के बर्तन न मिल जाएं.” बलराज ने बिग बॉस के दर्शकों को भी आगाह करते हुए कहा कि अब ऑडियंस खुद देख पाएगी कि तान्या की असलियत क्या है. साथ ही उन्होंने तान्या को सलाह दी कि अगर शो में लंबा टिकना है तो अपनी असलियत दिखानी होगी, वरना वो ज्यादा दिन घर में टिक नहीं पाएंगी. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैन्स के बीच इस बात की चर्चा हो रही हैं कि क्या इस तान्या सच में ऐसी हैं या फिर यह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के घर में हुई पहली फाइट, अशनूर कौर से भिड़ी तान्या मित्तल, इस वजह से कहा- बदतमीज, Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




