बिग बॉस 16 के घर में इस कंटेस्टेंट ने रश्मिका मंदाना को किया इंप्रेस, एक्ट्रेस बोली-तुम मेरे फेवरेट हो…

अब्दु रोजिक ने जबसे बिग बॉस के घर में एंट्री की है, तबसे उन्हें हर कोई पसंद कर रहा है. बहुत कम दिनों में उन्होंने ढेर सारी पॉपुलैरिटी हासिल की. अब एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी अब्दू की फैन बन गई है. अदाकारा ने उन्हें अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया.
Bigg Boss 16 Updates: बिग बॉस 16 को शुरू हुए अभी कुछ ही वक्त बीता है कि घर में अभी से ही हंगामा शुरू हो गया है. कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई करस नहीं छोड़ रहे. सभी एक से बढ़कर एक टास्क भी कर रहे हैं. शो में तजाकिस्तान से आये सिंगर अब्दू रोजिक हर दिन अपनी क्यूटनेस को लेकर खबरों में बने रहते है. उनकी क्यूटनेस पर हर कोई दिल हार जाता है. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में रश्मिका मंदाना को उनका फैन बनते देखा गया.
दरअसल शो के पहले वीकेंड के वार में गुडबाय को प्रमोट करने के लिए एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता पहुंची थी. यहां उन्होंने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की. रश्मिका और भाईजान ने पुष्पा फिल्म के गाने पर डांस भी किया. बाद में सलमान खान ने घर के लड़कों से कहा कि आप पुष्पा के फेमस डायलॉग को रिक्रिएट कीजिए. जिसके बाद अंकित गुप्ता, और गौतम सिंह विग से लेकर शालिन भनोट और अब्दु रोजिक तक, लगभग सभी ने अल्लू अर्जुन के स्टाइल में इसे किया. हालांकि जिसकी एक्टिंग ने रश्मिका को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया, वो और कोई नहीं बल्कि अब्दु थे.
अब्दु रोजिक ने पुष्पा के फेमस डायलॉग को फिर से रिक्रिएट किया, जो ‘पुष्पा नाम सुनके फ्लावर समझे क्या? फ्लावर नहीं, आग है मैं, झुकूंगा नहीं.’ अब्दु द्वारा उसी को रीक्रिएट करने के बाद, रश्मिका ने उन्हें अपना पसंदीदा प्रतियोगी कहा. वह उनसे काफी ज्यादा खुश हो गई. एक्ट्रेस को सबकी तरह अब्दू काफी क्यूट और हैंडसम लगे. बिग बॉस 16 के मेकर्स ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है.
Also Read: अब्दू रोजिक के छोटे कद का लोग उड़ाते थे मजाक,गरीबी की वजह से नहीं करवा पाये इलाज, सिंगर ने किया था खुलासा
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “इस आइकॉनिक डायलॉग को ऐसे किया घर के लड़कों ने एक्सप्रेस…आपके हिसाब से सबसे अच्छा किसने किया? देखिए #बिगबॉस16 सोमवार-शुक्र रात 10 बजे और सत-सूर्य रात 9.30 बजे, सिर्फ #कलर्स पर. कभी भी @वूट #BB16 #BiggBoss #ShanivaarKaVaar @beingsalmankhan पर.” बिग बॉस 16 को फिलहाल सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. शो में टीना दत्ता, श्रीजिता डे, अब्दु, अंकित गुप्ता, एमसी स्टेन, शालिन भनोट, गोरी नागोरी, अर्चना गौतम, साजिद खान और अन्य प्रतियोगी हैं. इस शो का प्रीमियर कलर्स पर 1 अक्टूबर, 2022 को हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










