बिग बॉस 16: सलमान खान के शो में घुसते ही इस शख्स की गर्लफ्रेंड बनना चाहती है टीना दत्ता, देखें VIDEO

बिग बॉस 16 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. शो में अलग-अलग फील्ड के कई नामी चेहरों ने एंट्री ली है. अब पहले ही दिन टीना दत्ता ने इस शख्स से पूछ डाला कि क्या आप मुझे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते है.
बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो में कई चर्चित चेहरे ने एंट्री ली. विवादित रियलिटी शो के पहले एपिसोड में घरवालों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिला. निमृत कौर अहलूवालिया को घर की कैप्टन के रूप में चुना गया. उन्होंने सभी घरवालों को उनके-उनके काम दिए. जैसे-जैसे प्रतियोगियों ने एक-दूसरे के साथ बातचीत करना शुरू किया है, ऐसा लगता है कि हर कोई अब्दु रोजिक से खौफ में है. अपकमिंग एपिसोड में घरवाले अब्दु रोजिक का स्वयंवर करने के बारे में सोचते दिखाई दिए. जैसा कि प्रोमो में देखा गया है, टीना दत्ता अब्दु के पास जाती है और उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश करती है.
लेटेस्ट एपिसोड में टीना कहती है कि वे अब्दु का स्वयंवर करेंगे. टीना फिर उसके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करती है और पूछती है कि क्या वह उसे डेट कर सकती है. वह फिर अब्दु से पूछती है, ‘क्या मैं तुम्हारी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं?’ जिस पर अब्दु शरमाने लगता है. शिव भी टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते, वह अब्दू से यहां तक पूछता है कि क्या उसे टीना हॉट लगती है या नहीं. बता दें कि अब्दु रोजिक और टीना दत्ता ने दिल दीवाना सॉन्ग गाया और इसे सारे घर वालों ने काफी एंजॉय किया. प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम विग और सौंदर्या शर्मा अब्दु के साथ गाते दिखे. फैंस अब्दु के क्यूटनेस पर दिल हार चुके है.
Control karo apna excitement, kyunki kal hai swayamvar of the most eligible bachelor- Abdu. 🤭
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par.
Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/9vVyB1XNiX— ColorsTV (@ColorsTV) October 2, 2022
Also Read: Bigg Boss 16 Day 1 Highlight: पहले ही दिन इस बात पर उलझे गौतम विग-MC Stan, Abdu Rozik ने किया बड़ा खुलासा
इस बीच, बिग बॉस 16 ने सुबह के गाने के साथ घरवालों को जगाने की अपनी 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है. बिग बॉस ने घरवालों को यह भी चेतावनी दी कि घर के कप्तान की 24×7 निगरानी की जाएगी और अगर वह कप्तान को अपने कर्तव्यों का अच्छी तरह से पालन नहीं करते हुए पकड़ लेता है, तो उस व्यक्ति को कप्तानी तुरंत छीन ली जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










