Bigg Boss 16 Day 1 Highlight: पहले ही दिन इस बात पर उलझे गौतम विग-MC Stan, Abdu Rozik ने किया बड़ा खुलासा

बिग बॉस 16 एपिसोड 1 काफी जबरदस्त रहा. एक तरफ जहां अब्दु रोज़िक ने अपने पुराने दिनों को याद किया. तो दूसरी तरफ बिग बॉस का 15 साल पुराना नियम खत्म कर दिया गया. गौतम विग और MC Stan एक छोटी से बात पर उलझते दिखे.
Bigg Boss 16 Day 1 Highlight: फैंस को बिग बॉस 16 का काफी समय से इंतजार था और इसका पहला एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. शो में अलग-अलग फील्ड के कई नामी चेहरों ने एंट्री ली है. साजिद खान को अब्दु रोजिक का ट्रांसलेटर बनाया गया है. वहीं, 15 साल पुराना नियम खत्म कर दिया है. अब कंटेस्टेंट की सुबह मॉर्निंग सॉन्ग से नहीं होगी. बिग बॉस 16 एपिसोड 1 के मुख्य हाइलाइट्स चलिए आपको बताते है.
गौतम विग और रैपर MC Stan के बीच बहस
पहले एपिसोड के दौरान गौतम विग और रैपर MC Stan के बीच बहस हो जाती है. गौतम उन्हें कुर्सी अरेंज करके रखने के लिए कहते है, जिसपर एमसी इसे अगली सुबह करने की बात करते है. इस बात पर दोनों की बहस हो जाती है. गौतम उन्हें अपनी ड्यूटी अच्छे से करने के लिए कहते है. दोनों को बहस करता देख साजिद खान उनके गुस्से को शांत करवाते है.
टीना दत्ता और श्रीजिता डे की बातें
बिग बॉस 16 ने टीना दत्ता और श्रीजिता डे को कन्फेशन रूम में बुलाया और उनकी दोस्ती को लेकर सवाल किया. बिग बॉस ने पूछा क्या वे दोस्त है या दुश्मन. इसपर दोनों ने कहा वो एक-दूसरे के दुश्मन नहीं है. श्रीजिता ने कहा कि टीना कभी-कभी हावी हो जाती है और वो उसे सिर्फ एक कंटेस्टेंट मानती है.
अब्दु रोजिक का बड़ा खुलासा
बिग बॉस के घर में तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी हाइट को लेकर उनका काफी मजाक बना था. अब्दु कहते है, हमारे पास पहले रहने के लिए एक अच्छा घर भी नहीं था. अच्छा काम मिलने के बाद मैंने अच्छी कमाई करना शुरू कर दिया और अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदा. मुझे स्कूल में तंग किया जाता था, मेरी हाइट को लेकर मुझे बुली किया गया. मुझे केवल 3 साल की औपचारिक शिक्षा मिल सकी.
https://twitter.com/Azar_kales_/status/1576624549306986497
अब्दु रोज़िक ने गाया दिल दीवाना सॉन्ग
अब्दु रोज़िक और टीना दत्ता ने दिल दीवाना सॉन्ग गाया और इसे सारे घर वालों ने काफी एंजॉय किया. प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम विग और सौंदर्या शर्मा अब्दु के साथ गाते दिखे. फैंस अब्दु के क्यूटनेस पर दिल हार चुके है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










