Bigg Boss 16: सलमान खान शो में बिकिनी मॉडल से लेकर रैपर तक, 16 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में इस बार कई नामी चेहरे नजर आने वाले है. अब्दु रोजिक, सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, गौतम विग जैसे कंटस्टेंट है. इसके अलावा कई और सेलेब्स भी है, जिनका नाम आपको यहां मिल जाएगा.
Bigg Boss 16 Confirmed Contestants: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में इस बार कौन कंटेस्टेंट आ रहे है, इसे लेकर लोग थोड़ा कंफ्यूज है. सोशल मीडिया पर कई नाम चल रहे है, लेकिन अब कंफर्म कंटेस्टेंट का खुलासा हो चुका है. इस बार मेकर्स दर्शकों को लोकप्रिय सेलेब्स देखने को मिलने है, जिसमें रैपर से लेकर मॉडल, फिल्ममेकर शामिल है.
1. Nimrit Kaur Ahluwalia
टीवी शो छोटी सरदारनी फेम निमृत कौर अहलूवालिया बिग बॉस 16 में एंट्री ले चुकी है. पेशे से वकील है और वो एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है.
2. Abdu Roziq
तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोज़िक इस बार बिग बॉस 16 में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे. अब्दु 19 साल के है और उन्होंने सॉन्ग ‘दिल दीवाना’ गाना गाकर स्टेज पर एंट्री ली. उनका एक Youtube चैनल है जिसका नाम Avlod Media है जिसके 580k से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.
3.Gori Nagori
अपने डांस मूव्स से लाखों दिल जीतने वाली गोरी नागोरी बिग बॉस 16 में एंट्री ले चुकी है. गोरी अपने राजस्थानी गीत ‘ले फोटो ले’ की लोकप्रियता के बाद प्रसिद्धि बढ़ी.
4. Sumbul Touqueer Khan
टीवी शो इमली में अपना एक्टिंग का जादू चलाने वाली सुंबुल तौकीर खान की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. अब देखना है बिग बॉस के घर में वो कैसा खेलती है.
5. Manya Singh
मान्या सिंह बिग बॉस 16 की एक और प्रतियोगी है. वह 2015 में फेमिना मिस इंडिया की विजेता थी. हाल ही में ग्लोबल इंडिया नेशनल स्टारडम अवार्ड्स 2022 भी जीता है.
6. Shiv Thakare
शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी 2 के विनर रह चुके है. शिव उन्होंने एमटीवी रोडीज़ राइजिंग और द एंटी सोशल नेटवर्क जैसे शो में दिख चुके है. वह इन दिनों बिग बॉस मराठी की सह-प्रतियोगी वीना जगताप को डेट कर रहे है.
7. Shalin Bhanot
शालीन भनोट टीवी इंडस्ट्री का काफी पॉपुलर नाम हैं. उन्होंने कई शोज में काम किया है जिसमें ‘नागिन’, ‘दो हंसों का जोड़ा’, ‘नच बलिए’ और ‘ये है आशिकी’ का हिस्सा रह चुके हैं.
8. Soundarya Sharma
सौंदर्या शर्मा एमएक्स प्लेयर के रक्तांचल सीजन 2 में नजर आ चुकी है. एक्ट्रेस को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ एक रीमिक्स सॉन्ग में भी देखा गया था. सौंदर्या एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया है.
9. Gautam Singh Vig
साथ निभाना साथिया 2 फेम गौतम विग भी इस बार बिग बॉस 16 में है. उन्होंने पिंजरा खुबसूरती का, तंत्र, नामकरण, और इश्क सुभान अल्लाह शोज में काम किया था.
10. Ankit Gupta
सीरियल उड़ारियां फेम अंकित गुप्ता बिग बॉस 16 के कंफर्म कंटेस्टेंट है. वो साड्डा हक, बालिका वधू, बेगूसराय और मायावी मलिंग जैसे शो में नजर आ चुके है.
11. Archana Gautam
अभिनेत्री से राजनेता बनी अर्चना गौतम ने कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 2014 में मिस उत्तर प्रदेश और 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीता था.
12. Priyanka Chahar Choudhary
सीरियल उड़ारियां फेम प्रियंका चौधरी 26 साल की है. एक्ट्रेस चाहतें, परिणीति शो में दिखी थी. उन्होंने उड़ारियां में तेजु का रोल प्ले किया था.
13. MC Stan
रैपर MC Stan भी बिग बॉस 16 में है. MC ने खुद को ‘बस्ती का हस्ती’ कहकर सलमान खान के शो में एंट्री ली. उन्होंने अपने हेयरस्टाइल और लुक से सलमान का दिल जीत लिया.
14. Tina Datta
उतरन फेम टीना दत्ता एक और कंफर्म कंटेस्टेंट है. खतरों के खिलाड़ी 7 और डायन में वो काम कर चुकी है. एक्ट्रेस ने 1996 से टीवी पर अपने करियर की शुरूआत की थी.
15. Sreejitaa De
श्रीजिता डे को टीवी शो ये जादू है जिन्न का में देखा गया था. एक्ट्रेस वह कसौटी जिंदगी की, अन्नू की हो गई वह भाई वाह और नजर में भी काम कर चुकी है.
16. Sajid Khan
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान की एंट्री हो गई है. वो एक फिल्ममेकर है और फराह खान के भाई है. उन्हें शो में शहनाज गिल का सपोर्ट मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










