Bigg Boss 16: शालीन से ऑब्सेस्ड थी सुंबुल? ‘इमली’ एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोली- वो जो भी चीजें बोली गई…

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शालीन को लेकर उनकी दीवानागी को लेकर यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. अब इसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) जैसे-जैसे पास आ रहा है, दर्शक विनर जानने के लिए बेकरार हुए जा रहे है. फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट होगा. हाल ही में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) घर से बेघर हो गई थी. घर से निकलते ही एक्ट्रेस ने शालीन भनोट को लेकर बात की. शो में शालीन को लेकर उन्हें कहा गया था कि वो उनको लेकर ऑब्सेस्ड है. अब इसपर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की.
बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान और शालीन भनोट के बीच में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शालीन को लेकर उनकी दीवानागी को लेकर यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. अब इसपर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने इंडिया टुडे से बात करते हुए, वो जो भी चीजें बोली गई थी, ऑब्सेशन…उसके बाद मुझे बहुत दुख हुआ. मैंने हर दोस्ती में हमेशा एक हजार प्रतिशत दिया है. वो मैं कभी इसे नहीं करती कि मुझे बदले में कुछ मिलेगा.
सुंबुल तौकीर खान ने आगे कहा, मेरी दोस्ती मेरी नजर में बहुत निस्वार्थ होती है. मुझे ऐसा करना अच्छा लगता है- भले ही मैं उनके लिए खाना बनाऊं, भले ही मैं उनके कपड़े इस्त्री करूं- कुछ भी. उससे मुझे खुशी मिलती है. उस दोस्ती का जो इतना गलत नाम मिला. मैं बहुत हर्ट थी, और मैं उसी समय अपने पिता के बारे में भी सोच रहा थी कि उन्हें कैसा लग रहा होगा. जब वो ये देखेंगे तो उन्हें कैसा लग रहा होगा.
Also Read: Bigg Boss 16 से बाहर होने के बाद भी सुंबुल तौकीर ने की तगड़ी कमाई, 18 हफ्तों में एक्ट्रेस ने बनाए कितने पैसे
सुंबुल तौकीर खान ने कहा कि मैं उस समय बहुत ज्यादा डर गई थी. मुझे ये याद नहीं कि मैंने रोते हुए कहा था कि मुझे घर जाना है क्योंकि मुझे सिर्फ अपने पिता की फ्रिक थी. बता दें कि बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान लगभग 18 हफ्तों तक रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस को एक हफ्ते के लिए करीब 9 लाख रुपये मिलते थे. तो 18 हफ्तों में उन्होंने लगभग 1.62 करोड़ की कमाई कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










