Bigg Boss 16: फिनाले से ठीक पहले मंडली पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा, ये कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेटेड

बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. निमृत कौर अहलूवालिया जहां सीजन की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुम्बुल तौकीर खान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हुए हैं. वहीं प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट सेफ हैं.
Bigg Boss 16: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने अंतिम दौर में है. दो हफ्तों के भीतर, फैंस को बिग बॉस 16 के विजेता का पता चल जाएगा. घर में इस वक्त शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, सुम्बुल तौकीर खान, प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत कौर अहलूवालिया, अर्चना गौतम, शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं. निमृत कौर अहलूवालिया पहले ही फिनाले वीक का टिकट हासिल कर चुकी हैं. तो लड़ाई अन्य छह कंटेस्टेंट के बीच है. लेटेस्ट रिपोर्टों के अनुसार, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और सुम्बुल तौकीर खान इस वीक नॉमिनेटेड हुए हैं.
बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, मंडली के ये तीनों सदस्य इस हफ्ते डेंजर जोन में हैं. जहां घर में मंडली और गैर मंडली के बीच एक कार्य होता है. जिसमें सुम्बुल, एमसी और शिव एक टीम में हैं, जबकि शालीन, अर्चना और प्रियंका एक दूसरे टीम में हैं. प्रतियोगियों को 9 मिनट गिनने हैं, जो लोग 9 या संख्या के करीब रुक सकते हैं, वे जीत जाते हैं. गिनती तब होती है, जब वे फैंस का मैसेज पढ़ रहे होते हैं. ऐसा लगता है कि मंडली कार्य करने में विफल रही. हालांकि शिव करीब थे, लेकिन सुम्बुल टास्क को ठीक से नहीं कर पाई.
शुरुआत से ही, बिग बॉस 16 के घर में मंडली सबसे मजबूत रही है, लेकिन ऐसा लगता है, जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, टीम को कुछ बड़े झटके लगने वाले हैं. अब देखना यह होगा कि इन तीनों में से कौन फिनाले के करीब आकर घर जाता है. बता दें कि सोशल मीडिया पर तीनों के ही करोड़ों फॉलोवर्स है, जो उन्हें हर हफ्ते बचाते हैं. सुम्बुल कई बार सीजन में नॉमिनेट हो चुकी हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें बचा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










