Bigg Boss 16: सलमान खान ने शालीन भनोट और टीना दत्ता की लगाई क्लास, बोले- कौन सा गेम खेल...

Bigg Boss 16: घरवाले इसका अनुमान लगाने में सक्षम नहीं थे कि वास्तव में टीना और शालिन के बीच क्या चल रहा है. अब सलमान खुद इस पहेली को सुलझाने आए हैं. शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें सलमान खान दोनों से पूछते नजर आ रहे हैं कि उनके बीच चल क्या रहा है.
Bigg Boss 16: सलमान खान का रियलिटी शो नए ट्विस्ट और टर्न के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखे हुए है. प्रशंसक नॉन-स्टॉप ड्रामा, फाइट और लव एंगल को पसंद कर रहे हैं. बिग बॉस 16 में शालीन भनोट और टीना दत्ता शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं. चाहे वह उनका ‘नकली’ रिश्ता हो या तकरार दोनों लाइमलाइट में बने रहते है. कई बार दोनों को करीब आते देखा है लेकिन दोनों एकदूसरे को लेकर किसी भी फिलिंग से इनकार किया है. अब दोनों सलमान खान की रडार पर आ गये हैं.
घरवाले इसका अनुमान लगाने में सक्षम नहीं थे कि वास्तव में टीना और शालिन के बीच क्या चल रहा है. अब सलमान खुद इस पहेली को सुलझाने आए हैं. शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें सलमान खान दोनों से पूछते नजर आ रहे हैं कि उनके बीच चल क्या रहा है. वो दोनों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CnD_vfvjWMx/
शुक्रवार का वार में सलमान खान टीना से पूछते हैं, ‘टीना कौन सा गेम खेल रही या किसके साथ?’ वो उनके डांस पर भी सवाल उठाते हैं जब दोनों एकदूसरे के साथ रोमांटि डांस करते दिखे थे. इस बात से हैरान होकर टीना कहती हैं, “सर मैं एक्टिंग नहीं करती, मैंने शालीन से भी कह दिया है कि हम साथ नहीं हो सकते.” सलमान कहते हैं, ‘आपके खेल में निरंतरता नहीं है, जब आप कमजोर थे तो आप उनके साथ गए और मजबूत होकर आपने उन्हें छोड़ दिया.’ शालीन कुछ कहने की कोशिश करते हैं और फिर सॉरी बोलकर चुप हो जाते हैं.
Also Read: Jr NTR: बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, इन महंगी चीजों के हैं मालिक
इसके बाद सलमान खान, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन को भी उनकी लड़ाई को लेकर सवाल पूछेंगे. सलमान ने स्टेन से यह सोचने को कहा कि उन्होंने अर्चना से जो कहा वह सही था या गलत. स्टेन मानते हैं कि उन्हें इस तरह का कमेंट नहीं करना चाहिए था. दूसरी ओर, सलमान ने भी अर्चना को उसके व्यवहार के लिए डांटा और कहा कि ‘दरवाजे खुले हैं और अगर वह ठीक से बिहेव नहीं करना चाहती है तो वह तुरंत जा सकती है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




