Bigg Boss 16: छोटी सरदारनी फेम निमरित कौर अहलूवालिया की सलमान खान के शो में एंट्री! देखें लेटेस्ट प्रोमो
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2022 9:47 AM
बिग बॉस 16, 1 अक्टूबर से टीवी पर शुरू होने वाला है. सलमान खान के शो में इस बार कौन- कौन कंटेस्टेंट बनकर धमाल मचाएंगे, इसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देख फैंस एक्ट्रेस निम्रत कौर अहलूवालिया का नाम ले रहे है.
Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. सलमान खान (Salman Khan) के इस शो में क्या नया होने वाला है, इसे जानने के लिए दर्शक बेताब है. हाल ही में एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान गब्बर के अंदाज में दिख रहे थे. अब मेकर्स ने एक और प्रोमो जारी किया है, जिसमें एक कंफर्म कंटेस्टेंट की थोड़ी सी झलक दिख रही है.
बिग बॉस 16 का प्रीमियर 1 अक्टूबर से टीवी पर होने वाला है. मेकर्स दर्शकों के बीच सस्पेंस बनाए रखने के लिए लगातार प्रोमो वीडियोज शेयर कर रहे है. नये प्रोमो को शेयर कर कलर्स ने कैप्शन में लिखा, बड़े से बड़े बहस होंगे फेल, जब सामने खेलेंगे सबसे बड़े प्लेयर बिग बॉस. वीडियो में उस लड़की का चेहरा नहीं दिख रहा. बिग बॉस एक लड़की से बात करते हुए कहते है. सुना है आप कभी कोई तर्क नहीं हारती.
https://www.instagram.com/p/Ci-lKgUKP_L/
बिग बॉस की बात सुनकर वो लड़की कहती है, हिंदुस्तान की चहेती बहू होने के साथ साथ मैं एक वकील भी हूं. इस कॉबिन्शन के साथ मैं कैसे हार सकती हूं बिग बॉस? इस पर बिग बॉस जवाब देते हैं, तो पहली तारीख तय रही. और इस बार कोर्ट भी मेरा होगा, इल्जाम भी मेरे, और जज भी मैं. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है.
Also Read: Bigg Boss 16 में उड़िया एक्ट्रेस प्रकृति मिश्रा का आना तय, MMS वीडियो को लेकर बटोर चुकी है लाइमलाइट
एक मीडिया यूजर ने लिखा, निम्रत कौर अहलूवालिया. एक अन्य यूजर ने लिखा, छोटी सरदारनी निम्रत कौर अहलूवालिया. एक और यूजर ने लिखा, मेहर उर्फ निम्रत. कई अन्य यूजर उनका ही नाम ले रहे है. हालांकि अब ये जानने के लिए फैंस को कुछ और दिन का इंतजार करना होगा. शो को आप 1 अक्टूबर से रात 9.30 बजे, कलर्स पर देख सकते है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 16 में इस बार शिविन नारंग, शालीन भनोट, कनिका मान, जन्नत जुबैर और टीना दत्ता नजर आ सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










