अब्दु रोजिक के शो छोड़ने से लेकर सौंदर्या शर्मा के बाथरूम विवाद तक, 2022 के कॉन्ट्रोवर्सी पर डालें एक नजर
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Dec 2022 12:07 PM
बिग बॉस एक ऐसा शो है, जो सभी दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट करता है. इस बार के सीजन में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. कंटेस्टेंट गुस्से में आकर हर दिन कई विवाद खड़े कर देते हैं, जो बाहर चर्चा में बना रहता है.

शालिन और सुम्बुल की दोस्ती टूटी
सुम्बुल तौकीर खान और शालीन भनोट की दोस्ती कुछ ऐसे टूटी कि बाहर की दुनिया में इसने खूब सुर्खियां बटौरी. सुम्बुल के पिता ने बिग बॉस से बीमार होने का दावा किया और अपनी बेटी से बात की. उन्होंने कहा, शालीन और टीना पर भरोसा न करे. ये बात जैसे ही घरवालों को पता चला, शालीन गुस्से में पागल हो गया और उसने सुम्बुल से दूर रहने के लिए कहा.

शालीन भनोट ने सौंदर्या शर्मा के बाथरूम का दरवाजा खोला
बिग बॉस 16 के एक एपिसोड में जब सौंदर्या शर्मा बाथरूम में नहा रही थी. तभी शालीन भनोट ने आकर दरवाजा खोल दिया. हालांकि उन्होंने ये सब जानबूझ कर नहीं किया. लेकिन शिव ठाकरे, जो बाथरूम एरिया में मौजूद थे, उन्हेंने दरवाजे बंद करने के लिए कहा और इस घटना के लिए शालीन को छेड़ना शुरू भी कर दिया.

निमृत कौर अहलूवालिया पर अब्दु रोजिक का क्रश
बिग बॉस के घर में प्यार होना आमबात है. ऐसा ही कुछ अब्दु रोजिक के साथ हुआ. उन्हें निमृत कौर से प्यार हो गया. हालांकि प्यार बढ़ता देख साजिद खान और सलमान ने उन्हें समझाया कि ऐसा नहीं हो सकता है. जिसके बाद अब्दु दुखी हो गए.

शिव का गला पकड़ने पर अर्चना को शो से किया गया था बाहर
अर्चना गौतम और शिव ठाकरे की लड़ाई तो आपको याद ही होगी. दोनों का झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि अर्चना ने उनका गला पकड़ लिया और उन्हें गालियां भी दी. जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें घर से बेघर कर दिया था. हालांकि सलमान खान ने बाद में शिव पर इस लड़ाई की साजिश रचने का आरोप लगाया गया. उन्होंने एक क्लिप भी दिखाया, जिसमें दिखाया गया कि वह अर्चना के सभी ट्रिगर पॉइंट्स को जानता है. बाद में अर्चना शो में वापस आ गई.

अब्दु रोजिक ने छोड़ा शो
सबके पसंदीदा प्रतियोगी अब्दु रोजिक को घर से बाहर जाना पड़ा है. दरअसल उनकी टीम ने बिग बॉस से रिक्वेस्ट किया कि अब्दु को एक वीडियो गेम के लिए शूट करने का मौका मिला है. तो कुछ दिन के लिए उन्हें बाहर जाना होगा. हालांकि बाद में वह लौट आएंगे.

श्रीजिता डे ने टीना के दिल को कहा काला
श्रीजिता डे हाल ही में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में वापस आई है. घर में एंट्री लेते ही एक्ट्रेस ने टीना दत्ता पर निशाना साधते हुए उनके दिल को काला कह दिया और उन्हें पूरी तरह फेक बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










