Bigg Boss 16: रैंकिंग टास्क में अंकित गुप्ता ने निमृत कौर को दिया करारा जवाब, कहा- तुम सब के मुंह बंद...

Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Nov 2022 4:05 PM

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में रैंकिंग टास्क हुआ. इसमें कैप्टन निमृत कौर और अंकित गुप्ता में जमकर लड़ाई हुई. जहां निमृत ने अंकित को 11 नंबर पर रखा. जिसके बाद उनका गुस्सा फूट गया और दोनों में काफी बहस हुई.

विज्ञापन

बिग बॉस के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में बीते दिनों रैंकिंग टास्क हुआ. जिसमें घर के कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया को नया टास्क मिला. वह बिग बॉस के सदस्यों को घर में उनकी भागीदारी के क्रम में 1 से 11 तक रैंक करने वाली थी. अपकमिंग एपिसोड के एक प्रोमो में निमृत को शिव ठाकरे और उनके दोस्तों का पक्ष लेते देखा गया. जिसके बाद अंकित गुप्ता ने अपना आपा खो दिया और सबसे लास्ट जाने से मना कर दिया. इधर टीना दत्ता ने भी निमृत के फैसले पर अपना गुस्सा जाहिर किया. घर के बाहर फैंस अंकित की जमकर तारीफ कर रहे है.

अंकित और निमृत की लड़ाई

कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम पर शो के कुछ प्रोमो जारी किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, ”निमृत की राय जानकर बदले घर वालों के तेवर!” प्रोमो की शुरुआत निमृत कौर अहलूवालिया से शिव ठाकरे को पहले नंबर पर आने के लिए कहने से हुई. तुरंत, अंकित गुप्ता ने कहा, “कम से कम, अपनी दोस्ती को एक तरफ छोड़ दें.” जिसपर निमृत ने कहा, “मेरे हिसाब में जो भी कर रही हूं, वो बिल्कुल सही है.”

https://www.instagram.com/p/CllH18CDPip/?hl=en
निमृत को टीना ने खुनाई खरी-खोटी

निमृत ने टीना दत्ता को 8वीं रैंक पर रखा, जिस पर गुस्सा होकर टीना ने कहा, “मैं इस बात से सहमत नहीं हूं.” निमृत ने कहा, ”अंकित को मैं रैंक 11.” फिर, अंकित ने अपना आपा खो दिया और कहा, “सबसे कम भागीदारी के बाद भी, नौवे हफ्ते तक यहां पर हूं, ये आप सब के मुह पे चांटा है. आप सभी को एक थप्पड़. ये बात सुनकर सभी कंटेस्टेंट हंसने लगे. इधर फैंस अंकित की जमकर तारीफ कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CllOKbVjlTh/?hl=en
फैंस कर रहे अंकित गुप्ता की तारीफ

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “अंकित हिल गए (फायर इमोजी), बाकी सारे चौंक गए (हर कोई हैरान है).” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अंकित गुप्ता की एक लाइन निमृत के इतने लम्बे डायलॉग पर भारी…अंकित ने धूम मचा दी.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “लोल, हर कोई अंकित के आखिरी बयान के लिए उसका हौसला बढ़ा रहा है…(हंसते हुए और लाल दिल वाले इमोजी).” एक दर्शक ने लिखा, “वाह मेरे दोस्त…तुमने तो कमाल कर दिया”. बता दें कि बिग बॉस कलर्स पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता है और अब शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे के बजाय रात 9 बजे प्रसारित होगा.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola