ePaper

Bigg Boss 14 के फैंस को लगने वाला है झटका, घर से बेघर हुआ ये सदस्य

Updated at : 01 Dec 2020 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 के फैंस को लगने वाला है झटका, घर से बेघर हुआ ये सदस्य

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 updates, Bigg Boss 14 News, Aly Goni eliminated from Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 में फिनाले वीक का आगाज हो चुका है. बीते वीकेंड के वार पर अभिनेता सलमान खान ने बताया था कि अगले वीकेंड के वार तक घर में सिर्फ चार सदस्य रहने वाले हैं. खबरों की मानें तो बिग बॉस सीजन 14 से अब एली गोनी (Aly Goni) का पत्ता साफ हो चुका है. एली के शो से एलिमिनेट होने से जैस्मिन के साथ साथ ऑडिएंस को भी झटका लगने वाला है. एली गोनी को दोबारा घर में लाने के लिए इंटरनेट यूजर्स ने निर्माताओं से अपील करनी शुरू कर दी है. जिसके बाद इस वक्त #WeWantAlyBack ट्रेंड हो रहा है.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 में फिनाले वीक का आगाज हो चुका है. बीते वीकेंड के वार पर अभिनेता सलमान खान ने बताया था कि अगले वीकेंड के वार तक घर में सिर्फ चार सदस्य रहने वाले हैं. खबरों की मानें तो बिग बॉस सीजन 14 से अब एली गोनी (Aly Goni) का पत्ता साफ हो चुका है. एली के शो से एलिमिनेट होने से जैस्मिन के साथ साथ ऑडिएंस को भी झटका लगने वाला है. एली गोनी को दोबारा घर में लाने के लिए इंटरनेट यूजर्स ने निर्माताओं से अपील करनी शुरू कर दी है. जिसके बाद इस वक्त #WeWantAlyBack ट्रेंड हो रहा है.

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1333701098553556993

बिग बॉस 14 में एली की इंट्री के बाद बदला जैस्मिन का गेम

बिग बॉस 14 में एली की इंट्री से जैस्मिन भसीन का गेम बदल गया था. शो में एली के आने से जैस्मिन को काफी सहारा मिला था. वैसे दर्शकों ने बाद में कहा भी की जैस्मिन इन दिनों पहले जैसी नहीं रहीं. बीते हफ्ते सलमान खान ने भी इशारों इशारों में जैस्मिन को इस बारे में कहा था कि उनका गेम काफी बदला है.

एजाज खान बने बिग बॉस 14 पहले फाइनलिस्ट

आपको बता दें कि बीते दिन ट्रॉमा टास्क में इम्युनिटी स्टोन हासिल करने के बाद एजाज खान सीधा-सीधा फिनाले वीक में पहुंच गए. जिसके मुताबिक वो इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. बीते दिन हुए ट्रॉमा टास्क में घरवालों ने एजाज खान के साथ घटे दर्दनाक वाकया को सबसे दर्दनाक मानते हुए उन्हें इम्युनिटी स्टोन देने का फैसला किया था.

होने वाली है चैलेंजर्स की इंट्री

बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स की इंट्री की होने वाली है. चैलेंजर्स के रुप में विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राखी सावंत, राहुल महाजन, अर्शी खान जैसे एक्स कंटेस्टेंसट्स की इंट्री होने वाली है.

शो से बाहर हो गए पवित्रा पुनिया

बिग बॉस 14 शो कि कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया शो से बाहर हो गई हैं. शो से आउट होने के बाद पवित्रा को घरवालों ने गले लगाकर विदा किया, खासकर एजाज से बिछड़ते वक्त पवित्रा काफी भावुक हो गईं थीं.

Voot पर देखें लाइव ऑनलाइन

बिग बॉस 14 शो के अनसीन अनदेखा मूमेंट्स और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के वीडियोज भी आप वूट ऐप पर देख सकते हैं. इस सीजन अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को वोट करने के लिए भी आप वूट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola