ePaper

Bigg Boss 14 : एली गोनी साबित हुए जैस्मिन के लिए लकी चार्म, बनीं शो की नई कैप्टन

Updated at : 05 Nov 2020 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 : एली गोनी साबित हुए जैस्मिन के लिए लकी चार्म, बनीं शो की नई कैप्टन

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Update, Bigg Boss 14 New Captain, Jasmin Bhasina and Aly Goni Relationship: बिग बॉस 14की नई कप्तान के रुप में जैस्मिन भसीन का नाम सामने आ रहा है. शो में कल ही एली की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और बिग बॉस ने जैस्मिन को एली से राय लेने को कहा है. जैस्मिन को एली का साथ मिला और वो खुलकर सामने आई हैं, जैस्मिन भसीन और एली गोनी दोनों एक-दूसरे को 'खतरों के खिलाड़ी 9' से जानते हैं और दोनों की बॉन्डिंग टीवी इंडस्ट्री में मशहूर है.

विज्ञापन

बिग बॉस 14की नई कप्तान के रुप में जैस्मिन भसीन का नाम सामने आ रहा है. शो में कल ही एली की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है और बिग बॉस ने जैस्मिन को एली से राय लेने को कहा है. जैस्मिन को एली का साथ मिला और वो खुलकर सामने आई हैं, जैस्मिन भसीन और एली गोनी दोनों एक-दूसरे को ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ से जानते हैं और दोनों की बॉन्डिंग टीवी इंडस्ट्री में मशहूर है.

एजाज की वजह से नॉमिनेशन से बची थी जैस्मिन

इस हफ्ते की नॉमिनेशन टास्क के शुरुआत में ही बिग बॉस ने एजाज खान को किसी एक सदस्य को सेव करने की अनुमति दी थी. एजाज खान ने जैस्मिन भसीन का नाम लेकर हर किसी को चौंका दिया था.

एली के इशारों पर चलती नजर आएंगी जैस्मिन

बिग बॉस की सदस्य जैस्मिन फिलहाल एली के कहने के अनुसार सारा काम कर रही हैं. आने वाले वक्त में एली उन्हें अपने इशारों पर चलाते नजर आ सकते हैं. आपको बता दें जैस्मिन और एली की दोस्ती खतरों के खिलाड़ी में साथ नजर आ चुके हैं, जहां से दोनों गहरे दोस्त बन गए.

अर्शी खान चाहती हैं शो में एंट्री

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान बिग बॉस 14 में इंट्री पाना चाहती है. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान कहती हैं कि “अगर बिग बॉस के निर्माता मुझे बुलाते हैं, तो मैं शो में फिर से जाना पसंद करूंगी और शो को अच्छा कंटेट दूंगी जो मैंने 2017 में दिया था. मैं गेम को पूरी तरह से पलट दूंगी.मैंने शो देखा और मैंने देखा है कि सुपर सीनियर्स ने बहुत सारे मौके छोड़े हैं जब वो शो को और मनोरंजक बना सकते थे. जब निक्की तम्बोली ने अपने नाखूनों के बारे में झगड़ा किया, तो मुझे लगा कि मैं अंदर हूं. ”

Voot Select पर अनकट वीडियो

इस बार दर्शक ‘बिग बॉस 14’ कलर्स चैनल पर टेलिकास्ट होने से पहले Voot Select पर इसे देख सकते हैं. इसके लिए वूट सेलेक्ट का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. एपिसोड टेलिकास्ट होने से पहले Voot.com पर भी देखा जा सकता है. वहीं, टेलिकास्ट के बाद अगले दिन एपिसोड वूट पर फ्री में देखा जा सकता है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola