Bigg Boss 14 LIVE Updates: रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स को घर में इंटर करने के लिए करना होगा टास्क का सामना, क्या रुबीना को मिलेगी घर में इंट्री
Bigg Boss Season 14 Contestants List, Bigg Boss 04 October Episode 2020 Live Streaming Online, bigg boss 14 ke Contestants, BB14 Contestants List, Names: बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है. बीते शाम 13 सदस्यों ने बिग बॉस के घर में इंट्री ले ली है. बिग बॉस 14 के घर के अंदर 4 कंटेंस्टेंट्स एजाज खान, निक्की तम्बोली, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला, निशांत सिंह मलकानी, शहजाद देओल, पवित्र पुनिया और राहुल वैद्य इंट्री हो चुकी है. वहीं रुबीना दिलाइक, निशात सिंह मलकानी, सारा गुरपाल और जान कुमार सानू को तूफानी सीनियर्स ने फिलहाल रिजेक्ट किया है. उन्होंने घर के अंदर इंट्री नहीं की है. आपको बता दें की 105 दिन यानी करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस सुपरहिट रियलिटी शो का मजा आप ले सकते हैं. हर रोज इंटरटेंमेंट का डोज लेकर आपके सामने आने वाला है बिग बॉस. शो के पहले दिन के हर अपडेट को जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
हिना खान बढ़ाएंगी कंटेस्टेंट्स की मुश्किलें
अभिनेत्री हिना खान इस बार के बिग बॉस में तूफानी सीनियर की भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वो कंटेस्टेंट्स की मुश्किल बढ़ाने वाली हैं. उन्हें वो टास्क करवएंगी
राहुल वैद्य और पवित्र पुण्य के बीच हुई दोस्ती
गायाक राहुल वैद्य और अभिनेत्री पवित्र पुण्य के बीच शो के पहली रात काफी बातें हुईं. दोनों के बीच की केमेस्ट्री को देखकर लगा कि भविष्य में दोनों अच्छे दोस्त बन सकते हैं.
जैस्मिन के आंखों में आए आंसू, सिद्धार्थ ने समझाया
जैस्मिन की आंखों में आंसू आ गए, कारण था निक्की का रुखा व्यवहार. आपको बता दें जैस्मिन को रोता देख सिद्धार्थ ने उन्हें समझाया.
पहले ही दिन शुरू हुई जैस्मिन और निक्की के बीच हुई तू तू मैं मैं
बिग बॉस के 14वें सीजन की शुरूआत हो गई है. शो के पहले ही एपिसोड में जैस्मिन और निक्की के बीच तीखी बहस हो गई है. निक्की जैस्मिन को बरतन धोने से साफ इंकार कर रही हैं. वह कहती है कि उनके नाखून टूट जाएंगे. इस पर जैस्मिन कहती हैं कि वो अपने मम्मी के घर या ससुराल में नहीं हैं.
बिग बॉस में वापस आई राधे मां, लोगों को मिली पॉजिटिविटी
राधे मां बिग बॉस में फिर से इंट्री ली, कंटेस्टेंट्स को उन्होंने खरगोश और गाजर की कहानी सुनाई. कंटेस्टेंट्स को उन्होंने पॉजिटिव रहने की सलाह दी. इसके अलावा उन्होंने सिद्धार्थ और कुमार सानू के बेटे को आशीर्वाद दिया.
जैस्मिन के बाल कटने के राज़ से हटा पर्दा’
जैस्मिन के बाल कटने के राज़ पर से पर्दा हट गया है. हिना खान ने जैस्मिन के बाल नहीं काटे थे. बल्कि हिना ने टास्क के दौरान अर्टिफिश्यल हेयर का इस्तेमाल किया था. हिना खान ने रियल में जैस्मिन के बाल नहीं काटे थे बल्कि उन्हें डराने के लिए नख्ली बालों का यूज़ किया था. आपको बता दें, बारी- बारी कर 11 कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री ली. लेकिन इनमें से सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स को ही घर में जाने का मौका मिला. जबकि 4 कंटेस्टेंट्स को रिजेक्शन जोन में डाल दिया गया हैं. हालाकि बिग बॉस 14′ में शामिल होने वाले सभी सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स 14 दिनों तक क्वॉरंटीन रह चुके हैं और उनका तीन-तीन बार कोरोना टेस्ट भी हुआ है. लेकिन अब देखना होगा शो में सीनियर्स के रुप में मौजूद ये तीनों एक्स कंटेस्टेंट्स घर में आए नए सदस्यों के और कितने इम्तिहान लेते हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए