बिग बॉस 11 के इस कंटेस्टेंट के कॉम्प्लेक्स में मिला कोरोना पॉजिटिव, बिल्डिंग सील

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 May 2020 12:38 PM

विज्ञापन

हाल ही में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के विंग में कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसके बाद उनके बिल्डिंग को सील कर दिया गया था. अब बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के कॉम्प्लेक्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उनके बिल्डिंग को बीएमसी ने सील कर दिया है. विकास मलाड वेस्ट में कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. वहां पर रहने वाले सभी लोगों को कुछ जरुरी गाइडलाइन्स भी दी गई है.

विज्ञापन

हाल ही में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के विंग में कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसके बाद उनके बिल्डिंग को सील कर दिया गया था. अब बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के कॉम्प्लेक्स में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. उनके बिल्डिंग को बीएमसी ने सील कर दिया है. विकास मलाड वेस्ट में कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. वहां पर रहने वाले सभी लोगों को कुछ जरुरी गाइडलाइन्स भी दी गई है.

Also Read: T-Series के ऑफिस के केयरटेकर को हुआ कोरोना, BMC ने बिल्डिंग को किया सील

विकास गुप्ता ने स्पॉटबॉय के साथ इस खबर की पु्ष्टि की है. विकास गुप्ता ने बताया, ‘हम सभी के लिए ये मुश्किल घड़ी है. हमें काफी सजग और सचेत रहने की जरुरत है. जैसा हमें दिखाया जा रहा है, स्थिति उससे भी ज्यादा खराब है. अस्पतालों में बेड नहीं है…ये तो सिचुएशन है. मैं लोगों से यही गुजारिश करना चाहूंगा कि इस चीज को अपनी जॉब, परीक्षा और रिश्ते से ज्यादा सीरियसली लें. जब इंसान रहेगा तो सब रहेंगे.

Also Read: Coronavirus: इस एक्ट्रेस की सोसायटी में मिला Corona Positive, पूरा अपार्टमेंट सील

इससे पहले टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की बिल्डिंग Green Acres को 14 दिनों के लिए सील कर दिया गया है. दरअसल इस बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर काम करने वाले हेल्पर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. अर्जुन इस बिल्डिंग के छठे फ्लोर पर अपनी पत्नी नेहा स्वामी और बेटे अयान बिजलानी के साथ रहते हैं.

Also Read: Bigg Boss 13 की इस कंटेस्टेंट की सोसायटी में मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस हुईं क्वारंटाइन

कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी की सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था. जिसके बाद से एक्ट्रेस को होम कोरेंटिन कर दिया गया था. वहीं, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के अपार्टमेंट में भी एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद सोसाइटी को सील कर दिया गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola