Bigg Boss 13 की इस कंटेस्टेंट की सोसायटी में मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस हुईं क्वारंटाइन
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 May 2020 2:30 PM
Devoleena Bhattacharjee की सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है. जिसके बाद से एक्ट्रेस को होम क्वारनटीन कर दिया गया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. अब खबर आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी (Devoleena Bhattacharjee) की सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है. जिसके बाद से एक्ट्रेस को होम क्वारनटीन कर दिया गया है.
Also Read: Coronavirus: इस एक्ट्रेस की सोसायटी में मिला Corona Positive, पूरा अपार्टमेंट सील
आज तक से बात करते हुए देवोलीना ने बताया, मुझे होम क्वारनटीन किया गया है और मेरे हाथ पर बाकायदा इसकी स्टैंप भी लगाई गई है.’ दरअसल देवोलीना की सोसायटी में रहने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है और उस शख्स के घर में जो हाउस हेल्पर था वही हाउस हेल्पर देवोलीना के घर में भी काम करने के लिए आता था. ऐसे में प्रशासन ने हाउस हेल्पर को भी 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन कर दिया है.
उन्होंने आगे बताया, ‘मैं 14 दिनों तक होम क्वारनटीन में हूं, कहीं जा नही सकती और सबसे मुश्किल की बात ये है कि मुंबई में इस वक्त मैं अकेली हूं, मेरी मम्मी असम में हैं और भाई को ये सब अकेले मैनेज करने में काफी परेशानी हो रही है. बस यही प्रार्थना कर रही हूं कि सब ठीक हो. अगर इन 14 दिनों में मुझे कोई लक्षण नजर आता है तो मैं इसका टेस्ट जरूर करवाउंगी.’
Also Read: Big B की नातिन Navya हुईं ग्रेजुएट, बच्चन परिवार ने ऐसे मनाया जश्न
हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्य ने फैंस के साथ ट्विटर पर एक गेम खेला, जिसका नाम था #ASKDEVO. इस गेम में देवो के फैंस उनसे ट्विटर पर कुछ भी सवाल कर सकते थे और देवो को उनका जवाब देना था. फैंस ने देवोलीना से कई तरह के सवाल किए. एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि आसिम रियाज की कौन सी क्वालिटीज उन्हें अच्छी लगती है. इसका जवाब देते हुए देवो ने कहा, वे एक अच्छे लिसनर हैं. इसके बाद एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि अगर आपको आसिम को एक शब्द में जाहिर करना होगा तो आप कैसे करेंगे. इसका जवाब देते हुए देवो ने कहा- जेंटलमैन.
इसके अलावा एक यूजर ने तो उनसे हिमांश और आसिम के रिलेशनशिप को लेकर ही सवाल कर लिया. एक फैन ने पूछा, ‘आसिम और हिमांशी खुराना के लिए दो शब्द’. देवो ने जवाब देते हुए लिखा, ‘प्यारी जोड़ी और खूबसूरत लेडी. इन सवालों के अलावा फैंस ने देवोलीना से सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में भी सवाल किया. फैन ने उनसे सिद्धार्थ को भी एक शब्द में डिस्क्राइब करने को कहा. जवाब में देवोलीना ने कहा, ‘स्ट्रेट फॉरवर्ड’.
Also Read: जब 17 साल की Priyanka से Shahrukh ने पूछा था- मुझसे शादी करोगी क्या? देखें वायरल हो रहा यह VIDEO
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्य साल 2019 में बिग बॉस 13 में शरीक हुई थीं. यहां पर उनका सफर भले ही ज्यादा लंबा नहीं रहा था मगर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बंटोरी थी. थोड़े से समय में ही उन्होंने शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग बना ली थी. दर्शकों द्वारा भी उन्हें खूब पसंद किया गया था. रश्मि देसाई संग तो उनकी काफी अच्छी दोस्ती थी. इसके साथ ही आसिम रियाज संग भी उनकी अच्छी बनती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










